सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Pali News: Two Youths Mistaken for Thieves, Tied with Ropes and Assaulted Overnight; 14 Booked

Pali: ससुराल आए युवक और उसके दोस्त को चोर समझकर रस्सियों से बांधा, रातभर की मारपीट, 14 लोगों पर मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

ससुराल आए युवक और उसके दोस्त को देर रात गांव में घूमते देख ग्रामीणों ने चोरी का शक में रस्सियों से बांधकर पीट डाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

Pali News: Two Youths Mistaken for Thieves, Tied with Ropes and Assaulted Overnight; 14 Booked
चोरी के शक में ग्रामीणों ने ससुराल आए युवक और उसके दोस्त को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के बागड़िया गांव में भीड़ की हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। ससुराल आए एक युवक और उसके दोस्त को ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में पकड़ लिया और कथित तौर पर पूरी रात रस्सियों से बांधकर मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मुक्त कराया और अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में 14 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।



देर रात गांव में दिखने पर हुआ शक
जानकारी के अनुसार युवक अपने मित्र के साथ बागड़िया गांव स्थित ससुराल आया हुआ था। देर रात दोनों किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देखा और बाहरी व्यक्ति समझकर उन पर चोरी का संदेह जताया। आरोप है कि बिना पूरी जानकारी लिए ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया, रस्सियों से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित लगातार खुद को निर्दोष बताते रहे और ससुराल आने की बात कहते रहे लेकिन उनकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SI भर्ती पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी अभ्यर्थी मनीष गिरफ्तार; बाबूलाल कटारा से जुड़े हैं तार
विज्ञापन


सुबह जब घटना की सूचना पुलिस और परिजनों तक पहुंची। इसके बाद रोहट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। गंभीर चोटें आने के कारण दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 14 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने चोरी के शक का दिया हवाला
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिसके चलते लोग सतर्क थे। रात के समय अज्ञात युवकों को देखकर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने उन्हें रोक लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देनी चाहिए। किसी को बंधक बनाकर मारपीट करना गंभीर अपराध है। मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed