{"_id":"6a3a3e4e0946417cc003a507","slug":"emotional-homecoming-parents-in-tears-as-agniveer-son-returns-to-a-grand-welcome-in-army-uniform-jodhpur-news-c-1-1-noi1543-4425999-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: अग्निवीर बनकर घर लौटा बेटा, सेना की वर्दी में देख भावुक हुए माता-पिता और बहन, खुशी से झूम उठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: अग्निवीर बनकर घर लौटा बेटा, सेना की वर्दी में देख भावुक हुए माता-पिता और बहन, खुशी से झूम उठा परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सार
अग्निवीर के रूप में चयनित मोहित व्यास जब प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार घर पहुंचे तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। माता-पिता ने बेटे को गले लगाकर स्वागत किया, जबकि पूरे मोहल्ले ने उन्हें सम्मान के साथ सिर आंखों पर बिठाया।
बेटे को सेना की वर्दी में देख छलक पड़े मां-बाप और बहन के आंसू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के सरदार पटेल नगर में सोमवार को गर्व और भावनाओं से भरा एक विशेष नजारा देखने को मिला। अग्निवीर योजना के तहत चयनित युवा मोहित व्यास प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार अपने घर पहुंचे, जहां परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
सेना की वर्दी में मोहित को सामने देखकर उनके माता-पिता और बहन की आंखें खुशी से नम हो गईं। परिवार ने बेटे को गले लगाकर उसका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पल पूरे परिवार के लिए गर्व, सम्मान और भावनाओं से भर देने वाला रहा। मोहित के घर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। परिजनों और परिचितों ने साफा पहनाकर तथा फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पूरे मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: तेज रफ्तार ट्रॉले ने ली चाचा-भतीजी की जान, नाराज ग्रामीणों सड़क जाम की, एम्बुलेंस के शीशे तोड़े
मोहित की माता ने बेटे को तिलक लगाकर गृह प्रवेश कराया और आरती उतारकर स्वागत किया। वहीं पिता राजेंद्र व्यास ने कहा कि बेटे का सेना में चयन होना परिवार के लिए बेहद गर्व की बात है। मोहित की मां भावुक होते हुए बोलीं कि हर मां का सपना होता है कि उसका बेटा देश की सेवा करे। आज उनका बेटा सेना की वर्दी में देश सेवा के लिए तैयार है, इससे बड़ा गर्व उनके लिए कुछ नहीं हो सकता।
गौरतलब है कि हाल ही में मोहित व्यास का चयन अग्निवीर योजना के तहत हुआ था। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद पहली बार घर लौटने पर परिवार और क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोहित व्यास की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। देश सेवा के जज्बे के साथ सेना में कदम रखने वाले मोहित आज युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।