सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: A child's health deteriorated on an IndiGo flight bound for Mumbai, and the take-off was halted.

Jodhpur News: मुंबई जा रहे इंडिगो के विमान में बिगड़ी बच्चे की तबीयत, रोका गया टेकऑफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

जोधपुर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर पायलट ने टेकऑफ रोककर विमान वापस लाया। त्वरित कार्रवाई से बच्चे को समय पर इलाज मिला। करीब आधे घंटे की देरी के बाद फ्लाइट सुरक्षित मुंबई रवाना हुई।

 

Jodhpur News: A child's health deteriorated on an IndiGo flight bound for Mumbai, and the take-off was halted.
इंडिगो एयरलाइन का विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

जोधपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्परता दिखाते हुए टेकऑफ रोक दिया और विमान को वापस एयरपोर्ट पर लाने का निर्णय लिया। पायलट की इस सूझबूझ से न केवल बच्चे की जान बचाई जा सकी, बल्कि विमान में सवार अन्य यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E674 बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी। टेकऑफ से कुछ ही देर पहले विमान में बैठे एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिससे परिजन घबरा गए। इसकी सूचना तुरंत केबिन क्रू को दी गई, जिन्होंने पायलट को स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने बिना समय गंवाए टेकऑफ की प्रक्रिया रोक दी और विमान को एप्रन एरिया में वापस लाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और मेडिकल टीम को सूचना दी गई। बच्चे को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में ‘सेम’ की बढ़ती मार; 2 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित, लोकसभा में गूंजा मुद्दा

घटना के कारण फ्लाइट में करीब आधे घंटे की देरी हुई। बाद में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद विमान शाम करीब 5:10 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ। फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर निर्धारित समय से कुछ देर से पहुंची। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह की आपात परिस्थितियों में पायलट द्वारा लिया गया निर्णय पूरी तरह से सही था। यात्रियों ने भी पायलट और एयरलाइन स्टाफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर लिया गया सही फैसला किसी भी बड़े हादसे को टाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed