{"_id":"6a82be48fee66693450a082e","slug":"jodhpur-municipal-elections-2026-ward-reservation-finalised-sc-st-obc-and-women-s-seats-decided-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव 2026: जोधपुर में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ, एससी-एसटी-ओबीसी और महिला सीटों का हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव 2026: जोधपुर में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ, एससी-एसटी-ओबीसी और महिला सीटों का हुआ फैसला
Mon, 17 Aug 2026 01:24 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:24 PM IST
सार
जोधपुर नगर निगम के वार्डों का आरक्षण तय होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। लॉटरी के जरिए 13 एससी, 2 एसटी, 20 ओबीसी और 22 सामान्य महिला वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अब आरक्षण के हिसाब से दावेदारों की अगली रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने निकाली वार्ड आरक्षण की लॉटरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों से पर्चियां निकलवाकर वार्डों का आरक्षण तय किया गया। लॉटरी के दौरान कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि नगर निगम के अलग-अलग वार्डों में किस वर्ग के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर सकेंगे।
विज्ञापन
लॉटरी में सबसे पहले अनुसूचित जाति वर्ग के 13 वार्ड आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड नंबर 76, 26, 86, 91, 32, 35, 83, 87, 34, 88, 1, 39 और 2 शामिल हैं। इनमें वार्ड 2, 76, 91 और 32 एससी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके बाद अनुसूचित जनजाति के 2 वार्ड 4 और 6 आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड नंबर 4 एसटी महिला के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव 2026: 10245 वार्डों का आज होगा फैसला, कहीं खुलेगी टिकट की राह तो कहीं फेरबदल, बदलेगी चुनावी तस्वीर
विज्ञापन
ओबीसी के वार्डों में भी आरक्षण तय
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। उपलब्ध सूची के अनुसार इनमें वार्ड नंबर 19, 74, 20, 89, 30, 60, 90, 92, 62, 41, 50, 29, 36, 8, 10, 53, 65, 70 और 61 शामिल हैं। इनमें वार्ड 30, 89, 60, 61, 41, 90 और 29 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
22 वार्ड सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित
लॉटरी के अगले चरण में 22 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड नंबर 13, 52, 56, 59, 57, 33, 3, 97, 46, 68, 14, 11, 85, 51, 44, 12, 71, 78, 24, 99, 95 और 48 शामिल हैं।
वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आरक्षण की स्थिति सामने आने के साथ ही कई संभावित प्रत्याशियों के चुनावी समीकरण बदलेंगे। जिन दावेदारों के वार्ड आरक्षित श्रेणी में चले गए हैं, उन्हें अब नए विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं, जबकि आरक्षण उनके पक्ष में आने से कई नेताओं की दावेदारी मजबूत होगी। राजनीतिक दल भी अब वार्डवार संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन तेज करेंगे।