फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Demand for Z plus security from the Chief Minister regarding the security of Bhati.

Jodhpur News: भाटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित राजपूत समाज; मुख्यमंत्री से की जेड प्लस सुरक्षा की मांग

Sun, 28 Apr 2024 09:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

रविंद्र सिंह भाटी को मिल रही धमकियों को लेकर मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह रवांगटा ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में राज्य सरकार से भाटी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई।

विज्ञापन
Jodhpur News: Demand for Z plus security from the Chief Minister regarding the security of Bhati.
बैठक करते राजपूत समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव विधायक और बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को मिल रही धमकियों को लेकर मारवाड़ राजपूत सभा की ओर से रविवार को मारवाड़ राजपूत सभा भवन में बैठक हुई। बैठक मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य सरकार से भाटी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई।

विज्ञापन


मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह रवांगटा ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाड़मेर चुनाव के मद्देनजर शिव विधायक और बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल को उन्हें शीघ्र ही जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। भाटी को मिल रही धमकियों को राजपूत समाज गंभीरता से ले रहा है। इसी तरह राज्य सरकार को भी गंभीरता से लेकर शीघ्र उचित कदम उठाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंगलवार को 11 बजे मारवाड़ राजपूत सभा भवन से रैली के रूप में जाकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा और भाटी को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्ञापन देने के लिए संभाग भर से समाज के लोग मंगलवार को उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. नारायण सिंह माणकलाव ने कहा कि भाटी समाज का एक उभरता सितारा व जनप्रतिनिधि है। जो धमकी मिल रही है उसको देखते हुए राज्य सरकार को तुरंत ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करें और ढलाई नहीं बरती जाए।


मारवाड़ राजपूत सभा के महासचिव केवी सिंह चांदरख ने कहा कि जिस तरह की धमकी भाटी को मिली है, उसको सभी ने गंभीरता से लिया है। बैठक में महाराजा गज सिंह शिक्षण संस्थान ओसियां के अध्यक्ष गोपाल सिंह भलासरिया, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और विश्वविद्यालय, कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी ने भी रविंद्र सिंह भाटी को मिल रही धमकी पर चिंता जाहिर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed