सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Two Multi-Level Parkings Coming Up at Railway Station, Space for 1000 Vehicles Together

Jodhpur News: रेलवे स्टेशन पर बन रही दो मल्टीलेवल पार्किंग, एक साथ खड़ी होंगी एक हजार गाड़ियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

जोधपुर रेलवे स्टेशन के दोनों ओर बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग के पूरा होने पर एक हजार से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।

Jodhpur News: Two Multi-Level Parkings Coming Up at Railway Station, Space for 1000 Vehicles Together
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 474 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य में अब यातायात और पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। स्टेशन के दोनों ओर भगत की कोठी साइड और राईका बाग साइड दो मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण तेजी से जारी है। इन दोनों पार्किंग के पूरा होने पर करीब एक हजार वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

Trending Videos


भगत की कोठी साइड पर बन रही पांच मंजिला एमएलसीपी बिल्डिंग की चार मंजिलों का ढांचागत कार्य पूरा कर लिया गया है और पांचवीं मंजिल पर काम चल रहा है। यहां 375 कारें और 210 दोपहिया वाहन एक साथ पार्क हो सकेंगे। वहीं राईका बाग साइड पर भी पांच मंजिला पार्किंग का काम जारी है, जिसमें फिलहाल ग्राउंड फ्लोर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यहां 265 कारें और 140 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मल्टीलेवल पार्किंग को आपस में जोड़ने के लिए 500 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है, जो मुख्य स्टेशन बिल्डिंग के सामने बने ड्रॉप एरिया तक वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करेगी। भगत की कोठी साइड पर वाहनों की एंट्री मौजूदा पार्सल रोड से होगी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सरकारी स्कूलों में वंदे मातरम् अनिवार्य करने पर सियासी विवाद, आज होगा ये बड़ा आयोजन

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पुनर्विकास कार्य के पूरा होने के बाद यात्रियों और शहरवासियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नई मल्टी लेवल पार्किंग से न केवल रेल यात्रियों बल्कि आसपास के व्यापारियों और नागरिकों को भी पार्किंग की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित हो सकेगी।

वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा के अनुसार मल्टी लेवल कार पार्किंग रेलवे के लिए राजस्व वृद्धि का स्रोत भी बनेगी। यात्रियों और आम नागरिकों को निर्धारित शुल्क पर पार्किंग की सुविधा दी जाएगी, जिससे स्टेशन परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या समाप्त होगी। भगत की कोठी साइड की पार्किंग 31 मार्च 2026 तक और राईका बाग साइड की पार्किंग 31 जनवरी 2027 तक पूरी होने का लक्ष्य है।

इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने पर जोधपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास शहर के लिए एक नई पहचान बनेगा। साथ ही यह प्रोजेक्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट और शहरी परिवहन व्यवस्था को भी नई दिशा और सुगमता प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed