सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Businessman threatened in gang’s name, 2 crore extortion demand, caller claims constant surveillance

Jodhpur News: लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी देकर व्यापारी से मांगे दो करोड़, बोले- पल-पल पर है नजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर के एक व्यापारी को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी मिली है। बदमाशों ने कारोबारी से दो करोड़ रुपयों की मांग की है। साथ ही दो दिनों में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
 

Jodhpur: Businessman threatened in gang’s name, 2 crore extortion demand, caller claims constant surveillance
लॉरेंस के गुर्गों ने मांगे दो करोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जोधपुर में एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी का मामला सामने आया है। इस बार निशाने पर शहर का एक बिजनेसमैन है, जिसे बदमाशों ने फोन कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
Trending Videos


मामला रातानाडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे व्यापारी के मोबाइल पर एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टाइसन बिश्नोई बताते हुए लॉरेंस गैंग का सदस्य होने का दावा किया और सीधे 2 करोड़ रुपये की मांग रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: शराब कारोबारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया

परिवादी के मुताबिक आरोपी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि उसे उसकी दिनचर्या की पल-पल की जानकारी है। साथ ही दो दिन के भीतर रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। व्यापारी ने सूझबूझ दिखाते हुए पूरी बातचीत को अपने दूसरे मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी है।

रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट पर संगठित अपराध, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉल वास्तव में विदेश से किया गया था या फिर देश में ही वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर आरोपी ने यह साजिश रची। गौरतलब है कि जोधपुर में इससे पहले भी लॉरेंस गैंग के नाम पर कई लोगों को धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे शहर में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed