सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Pali News: Leopard Terror in Desuri, Seen Roaming in Ex-Sarpanch’s Courtyard; Captured on CCTV

Pali News: देसूरी में पैंथर की दहशत, पूर्व सरपंच के घर के आंगन में घूमते सीसीटीवी में कैद हुआ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार

बार-बार रिहायशी इलाके में पहुंच रहे पैंथर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देसूरी में  पैंथर की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को पकड़ने की मांग की है।
 

Pali News: Leopard Terror in Desuri, Seen Roaming in Ex-Sarpanch’s Courtyard; Captured on CCTV
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पाली के देसूरी क्षेत्र में रेबारियों की ढाणी में पूर्व सरपंच प्रवीण सोलंकी के घर में पैंथर घुस गया, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार पैंथर देर रात रिहायशी मकान के आंगन में घुस आया और काफी देर तक बेखौफ घूमता रहा। गनीमत रही कि उस समय आंगन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाद में पैंथर दीवार फांदकर वापस जंगल की ओर लौट गया।
Trending Videos


यह पहली घटना नहीं है। करीब एक महीने पहले भी इसी मकान में पैंथर घुसा था और एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना चुका है। बार-बार एक ही स्थान पर पैंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Balotra News: पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ी सुरक्षा चूक, युवक मंच तक पहुंचा; एसएचओ को किया गया सस्पेंड

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वन्यजीव रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। खासकर पशुपालक और किसान चिंतित हैं, क्योंकि पैंथर अक्सर मवेशियों को निशाना बनाते हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed