{"_id":"6a2f5f1895d9472c3d03c774","slug":"newlywed-woman-goes-missing-after-serving-tea-to-husband-seen-on-cctv-leaving-with-a-young-man-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-4396120-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: पति को चाय पिलाई और प्रेमी संग हुई फरार! शादी के चार महीने बाद गायब हुई पत्नी, CCTV ने खोला बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: पति को चाय पिलाई और प्रेमी संग हुई फरार! शादी के चार महीने बाद गायब हुई पत्नी, CCTV ने खोला बड़ा राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार
Jodhpur: जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र में चार महीने पहले शादी करने वाली एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति के अनुसार, वह सुबह काम पर गया था और लौटने पर पत्नी घर से गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में महिला एक युवक के साथ साइकिल पर जाती दिखाई दी है।
पीड़ित पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पति ने बनाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है।
काम पर गया पति, लौटकर देखा तो घर से गायब थी पत्नी
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि वह एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के यहां मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। घर से निकलने से पहले उसकी पत्नी ने उसे चाय बनाकर पिलाई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस घर लौटा तो मकान का दरवाजा बंद मिला। शुरुआत में उसे लगा कि पत्नी घर के अंदर सो रही होगी, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसे शक हुआ। जब उसने अंदर जाकर देखा तो पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
CCTV फुटेज में युवक के साथ जाती दिखी महिला
पत्नी के अचानक गायब होने के बाद पति ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई। फुटेज में एक युवक साइकिल लेकर घर के पास आता दिखाई दिया। इसके बाद उसकी पत्नी उस युवक की साइकिल पर बैठकर कहीं जाती नजर आई। फुटेज सामने आने के बाद पति ने घर में खाना बनाने का काम करने वाले एक युवक पर संदेह जताया है।
चार महीने पहले हुई थी शादी
पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी करीब चार माह पहले झारखंड निवासी युवती से हुई थी। दोनों बनाड़ क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर जीवनयापन कर रहे थे। पति का आरोप है कि घर से जाते समय पत्नी 22 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, गले का चांदी का फूल तथा कानों के टॉप्स भी अपने साथ ले गई।
ये भी पढ़ें: क्या पंचायत चुनाव टालने तैयारी हो गई? 31 जुलाई की डेडलाइन पर BJP नेता के बयान से क्यूं मचा बवाल
पुलिस जांच में जुटी, महिला की तलाश जारी
बनाड़ थाना पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।