{"_id":"6a366576e3f9772d950b659f","slug":"union-minister-gajendra-singh-shekhawat-makes-a-major-statement-regarding-the-neet-exam-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-4414647-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा भरोसा, गजेंद्र शेखावत बोले- गड़बड़ी नहीं होगी, पीएम मोदी खुद कर रहे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा भरोसा, गजेंद्र शेखावत बोले- गड़बड़ी नहीं होगी, पीएम मोदी खुद कर रहे निगरानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत ने नीट परीक्षा को लेकर दिया बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में जनसुनवाई के बाद नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और तय मानकों के अनुसार कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अफवाहों से बचने और अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की अपील की। वहीं, राहुल गांधी के कोटा दौरे को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को उठाने का आरोप लगाया। जोधपुर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
'पारदर्शिता और ईमानदारी सरकार की प्राथमिकता'
जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने आगामी नीट परीक्षा को लेकर कहा कि परीक्षा को ईमानदारी, पारदर्शिता और तय मानकों के अनुरूप आयोजित कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई संभावना न रहे, इसके लिए सरकार तकनीक और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं परीक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता, भरोसे और निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न होगी।
विज्ञापन
'अफवाहों से बचें, मेहनत पर रखें भरोसा'
केंद्रीय मंत्री ने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे या अफवाहों में न आएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और मेहनत के आधार पर परीक्षा देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।
राहुल गांधी के कोटा कार्यक्रम पर शेखावत का हमला
राहुल गांधी द्वारा परीक्षा से पहले कोटा में विद्यार्थियों के साथ आयोजित कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी देश के हर महत्वपूर्ण विषय को राजनीतिक कार्यक्रम का रूप देकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जनता उनके इरादों को अच्छी तरह समझती है।
'जनता कांग्रेस के आरोपों को समझ चुकी है'
शेखावत ने कहा कि चुनावों के दौरान देश की जनता कांग्रेस को लगातार नकारती रही है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति ऐसी हो गई है कि राहुल गांधी को गंभीरता से लेना लोगों ने काफी हद तक बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार पर सवाल उठाना है, लेकिन जनता यह समझती है कि आरोपों के पीछे वास्तविक वजह क्या है।
यह भी पढ़ें: NIA का ढोल एक्शन! लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर विशाल पचार भगोड़ा घोषित, पाकिस्तान कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल
जोधपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर दिया जोर
जोधपुर में चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं के उद्घाटन को लेकर शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, जीवन की सुगमता और व्यापारिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जोधपुर में भी चिकित्सा क्षेत्र की नई सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।