{"_id":"6a35ea3b972ee173df0d7301","slug":"life-threatening-attack-on-a-history-sheeter-and-his-associate-in-jodhpur-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-4414436-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जोधपुर में आधी रात दनादन फायरिंग: भागते हुए बदमाशों ने पीछे से दागीं गोलियां; दो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर में आधी रात दनादन फायरिंग: भागते हुए बदमाशों ने पीछे से दागीं गोलियां; दो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 10:47 AM IST
जोधपुर शहर के देवनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। 12वीं रोड पर पांच-छह बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक युवक के सिर में गोली लगी, जबकि दूसरे के पीठ में गोली लगने के साथ धारदार हथियारों से भी हमला किया गया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है। हिस्ट्रीशीटर विक्की फाइटर और उसका साथी सन्नी हंस 12वीं रोड स्थित एक गैराज पर अपनी गाड़ी ठीक करवाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे पांच-छह बदमाशों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।
पहले की तोड़फोड़, फिर बरसाईं गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने फायरिंग से पहले विक्की और सन्नी की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद जब दोनों जान बचाने के लिए भागने लगे तो बदमाशों ने उनके पीछे दौड़कर लगातार फायरिंग की।
फायरिंग में विक्की फाइटर के सिर में गोली लगी, जबकि सन्नी हंस की पीठ में गोली लगी। आरोप है कि हमलावरों ने सन्नी के साथ धारदार हथियारों से भी मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही देवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एमडीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
आपसी रंजिश का मामला मान रही पुलिस
एडीसीपी (पश्चिम) निशांत सिंह देवड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।