{"_id":"66eb8bf3a364c3d18c0dc1fa","slug":"karauli-mother-and-daughter-trapped-under-roof-due-to-breakage-civil-defense-team-pulled-them-out-safely-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: छत की पटि्टयां टूटने से उसके नीचे दबी मां-बेटी, सिविल डिफेंस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: छत की पटि्टयां टूटने से उसके नीचे दबी मां-बेटी, सिविल डिफेंस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
सार
करौली में फूटाकोट के पास एक मकान में कमरे की छत गिरने से एक मां-बेटी उसके नीचे दब गईं। गनीमत रही कि हादसे में जान की कोई हानि नहीं हुई। सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला मुख्यालय पर फूटाकोट के पास दुर्गा सिनेमा हॉल की गली स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के एक कमरे की छत की पट्टी टूटने से मां-बेटी उसके नीचे दब गईं। हालांकि घटना की जानकारी मिलते क्षेत्र के लोग और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और सिविल डिफेंस टीम की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार मां-बेटी पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही हैं। मां राधा शर्मा को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करौली सिविल डिफेंस प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि फूटा कोट के पास दुर्गा सिनेमा हॉल की गली में पंचमुखी महादेव और हनुमान जी का मंदिर है। मंदिर में राधा शर्मा पत्नी संजय शर्मा और पुत्री धीरज शर्मा एक कमरे में रहते हैं। बुधवार को दिनभर हुई रिमझिम बारिश के कारण कमरे की छत पर बने पाटौर पोश कमरे की छत की पट्टियां टूटकर नीचे बने कमरे की छत पर गिर गईं, जिससे उस कमरे की छत की पट्टियां टूटकर मां बेटी के ऊपर आ गिरीं, जिससे मां-बेटी राधा और धीरज उसके नीचे दब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सिविल डिफेंस, स्थानीय लोग, स्थानीय मजदूर और पुलिस की मदद से मां और बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में बेटी के मामूली खरोंचें आई हैं, जबकि मां राधा को बेहोशी की अवस्था में करौली अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।