सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli : NDRF and Civil Defense team conducted mock drill, demonstrated rescue operations in flood situations

Karauli News : एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने की मॉक ड्रिल, बाढ़ के हालातों में बचाव कार्यों का प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बाढ़ से राहत एवं बचाव को लेकर एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की। मंडरायल रोड स्थित रणगमा तालाब पर किए गए इस अभ्यास में टीम ने बाढ़ के हालातों में बचाव कार्यों का सफल प्रदर्शन किया।

Karauli : NDRF and Civil Defense team conducted mock drill, demonstrated rescue operations in flood situations
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली जिला मुख्यालय के पास मंडरायल रोड स्थित रणगमा तालाब पर बाढ़ में राहत और बचाव को लेकर एनडीआरएफ तथा सिविल डिफेंस की टीम द्वारा संयुक्त मॉक ड्रिल की गई। जिसमें तीन गांव के पानी से घिरे होने पर ग्रामीणों को बचाने तथा नाव पलटने से कुछ लोगों के डूबने पर उन्हें बचाने एवं उपचार देने का अभ्यास किया गया।

Trending Videos


इस दौरान एनडीआरफ की 6वीं बटालियन के स्टेट कमांडर योगेश कुमार मीणा, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एएसपी शंकरलाल मीणा, एडीएम हेमराज पारिड़वाल सहित एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस के कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट कमांडर योगेश कुमार ने बताया कि कमांडेंट विकास कुमार 6वीं वाहिनी एनडीआरएफ के निर्देशानुसार योगेश कुमार मीना के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक जी.डी. विजय सिंह मीना नेतृत्व में यह अभ्यास किया गया।

इस दौरान टीम ने बाढ़ से बचाव संबंधी उपकरणों एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीकों से बाढ़ आपातकाल में फंसे लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया। अभ्यास में बाढ़ व घायल लोगों को स्टेबल किया। बाढ़ में फंसे लोगों को राहत एवं बचाव करके बाहर  निकाला गया। उन्होंने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में राहत बचाव कार्यों के साथ ही टीम के तुरंत कार्रवाई और विभिन्न विभागों के तालमेल की भी जांच करना था।

इस दौरान चिकित्सा विभाग सीएमएचओ डॉ. दिनेश मीणा, डीएसपी अनुज शुभम, फायर ब्रिगेड, नगर परिषद सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने एनडीआरएफ की टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed