सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: 10 lakh rupees looted from Punjab National Bank of Hindaun

Karauli News: हिण्डौन की पंजाब नेशनल बैंक से 10 लाख की लूट, कट्टे के बल पर दो नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 Jan 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

करौली जिले के हिण्डौन स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की रीको औद्योगिक क्षेत्र शाखा में नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर 10 लाख रुपये की नकदी लूट ली। बैंक में सुरक्षा गार्ड की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए दो बदमाशों ने कैशियर से नकदी भरा बैग लूटा और फरार हो गए।

Karauli News: 10 lakh rupees looted from Punjab National Bank of Hindaun
हिण्डौन की पंजाब नेशनल बैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिण्डौन के रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच से नकाबपोश दो बदमाश कट्टे के बल पर 10 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जिलेभर में नाकाबंदी कराई। लुटेरों की तलाश की जा रही है। बैंक में कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे शॉल और नकाब पहने दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की रीको औद्योगिक क्षेत्र शाखा का कैशियर शुक्रवार दोपहर चेस्ट ब्रांच से 10 लाख रुपए की नगदी लेकर बैंक पहुंचा। इसके तुरंत बाद दो नकाबपोश बदमाशो ने बैंक के अंदर प्रवेश किया तथा बैंक कैशियर की कनपटी पर देसी कट्टा लगाकर 10 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैंक कर्मियों की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गिरधर सिंह सहित हिण्डौन नई मंडी थाना अधिकारी रामकिशन यादव एवं कोतवाली थाना प्रभारी हरलाल मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जिले भर में घटना की सूचना देकर अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करवाई है तथा लुटेरों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बैंक का सुरक्षा गार्ड करीब 6 माह पूर्व सेवानिवृत हो गया। उसके बाद बैंक ने किसी दूसरे सुरक्षा गार्ड को नियुक्त नहीं किया। घटना के बाद बैंक की महिला कर्मचारी सहम गई और रोने लग गई। पुलिस बैंक कर्मियों से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही आकृति के आधार पर लुटेरों की सर गर्मी से तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed