सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Another accused in Samay Singh murder case arrested

Karauli News: समय सिंह हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही अन्य आरोपियों की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 18 Aug 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

इस मामले में पहले एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। एफआईआर के अनुसार 12 अगस्त को कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्दों के साथ लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें समय सिंह की मौत हो गई। 

Karauli News: Another accused in Samay Singh murder case arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सदर थाना क्षेत्र के गुड़ला गांव में चर्चित समय सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामजीत गुर्जर निवासी भगतपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से घटना में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ में जुटी है। एक आरोपी की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है।

Trending Videos


करौली डीएसपी अनुज शुभम ने जानकारी देते हुए बताया कि करौली सदर थाना क्षेत्र के गुड़ला गांव में समय सिंह जाटव की हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामजीत गुर्जर पुत्र बहादुर गुर्जर उम्र 19 साल निवासी भगतपुरा थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि 13 अगस्त को मृतक की पत्नी ने पुलिस को एफआईआर सौंपी थी। एफआईआर में बताया कि 12 अगस्त को गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर आए और परिवार के लोगों से जाति सूचक शब्दों के साथ ही लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में समय सिंह सहित उसकी पत्नी और दो बेटियां घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान समय सिंह की मौत हो गई। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित की गई। पुलिस टीमों ने लगातार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बचते रहे। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी राम जीत गुर्जर निवासी भगतपुरा थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार किए आरोपी से घटना में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ में जुटी है। एक आरोपी पिंटू उर्फ वीरेंद्र की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed