सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Bolero and tempo collide on Karauli-Sarmathura road, three year old boy dies

Karauli News: करौली-सरमथुरा मार्ग पर बोलेरो और टेंपो की भिड़ंत, तीन वर्षीय बालक की मौत,14 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 10 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार

 करौली-सरमथुरा मार्ग पर एनएच-23 के कोंडर मोड़ टोल प्लाजा के पास बोलेरो और लोडिंग टेंपो के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लोडिंग टेंपो धौलपुर से कैला देवी और बोलेरो करौली से सरमथुरा की ओर जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Karauli News: Bolero and tempo collide on Karauli-Sarmathura road, three year old boy dies
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली-सरमथुरा मार्ग स्थित एनएच-23 कोंडर मोड टोल प्लाजा के पास एक बोलेरो और लोडिंग टेंपो में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो और बोलेरो में सवार 14 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। दो को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया गया, जबकि शेष घायलों को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही करौली सदर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। सभी घायलों का करौली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


करौली हॉस्पिटल पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा ने बताया कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक लोडिंग टेंपो धौलपुर से कैला देवी की ओर जा रहा था। बोलेरो करौली से सरमथुरा की ओर जा रही थी। इस दौरान कोंडर मोड़ के पास टोल नाके से आगे लोडिंग टेंपो और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए, जबकि एक बालक की मौत हो गई और दो को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में काजल पत्नी उमाशंकर कुशवाहा निवासी कटरा अड्डा थाना मनियां, राजवती पत्नी मनोज निवासी मनियां, उमाशंकर पुत्र बनवारी निवासी मनियां, रिंकू पुत्र सिद्धार्थ उम्र 18 साल निवासी मनियां, हिम्मत पुत्र बनवारी निवासी मनियां, शीला पत्नी बनवारी निवासी मनियां, सुक्कन पुत्र ज्वाला सिंह निवासी सैया उत्तर प्रदेश, प्रीति पत्नी सुक्कन निवासी सैंया उत्तर प्रदेश, अजय पुत्र माता प्रसाद सैंया उत्तर प्रदेश, मदन कृष्ण पुत्र लखन लाल गोयल निवासी सर मथुरा, पवन पुत्र बद्री भाऊआपुरा मासलपुर और हेमेंद्र पुत्र केदार व्यास निवासी चांद पुरा सरमथुरा घायल हुए हैं। जबकि पीयूष पुत्र उमाशंकर उम्र 3 साल की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed