{"_id":"6731ae1ef437011f9c00c74f","slug":"karauli-news-in-the-dispute-between-children-elders-used-sticks-6-people-injured-in-the-fight-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News : बच्चों की बीच की कहासुनी में बड़ों ने चलाए लाठी-डंडे, दो पक्षों के झगड़े में 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News : बच्चों की बीच की कहासुनी में बड़ों ने चलाए लाठी-डंडे, दो पक्षों के झगड़े में 6 लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार
बच्चों के खेलने के दौरान हुई कहासुनी से उठा विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला मुख्यालय स्थित मेला गेट के पास आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को करौली जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos
कोतवाली थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मेला दरवाजे के पास बच्चों के खेलने के दौरान कहासुनी हो गई और ये झगड़े में बदल गई। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए और इनके बीच जमकर चले लाठी-डंडे में 6 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों में शेर सिंह पुत्र लख सिंह राजपूत, जय सिंह पुत्र उग्र सिंह, पप्पू सिंह पुत्र खेम सिंह राजपूत, समय सिंह पुत्र उग्र सिंह राजपूत, वसीम पुत्र सलीम और नदीम पुत्र सलीम घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरहाल करौली अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।