सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Mother and maternal uncle arrested in husband-wife murder case in Masalpur

Karauli: कार में दंपती हत्याकांड का खुलासा, मां और मामा को सता रही थी प्रतिष्ठा की चिंता, इसलिए करवाई हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Nov 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

मासलपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पास एक कार सवार पति-पत्नी, विकास और दीक्षा, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें विकास की मां ललिता, मामा रामबरन और मामा का नौकर चमन खान शामिल हैं।

Karauli News: Mother and maternal uncle arrested in husband-wife murder case in Masalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मासलपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पास एक कार सवार पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में मां और मामा ही हत्यारे निकले। मां ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के नाम पर अपने ही पुत्र और पुत्रवधू की अपने भाई के साथ मिलकर हत्या कराई। मामले का पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा करते हुए मृतक युवक विकास की मां और उसके मामा तथा मामा के नौकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार आरोपी मां ने पुत्र और पुत्रवधू के अवैध संबंधों के सार्वजनिक होने के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने से बचने के लिए हत्या कराई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त हथियारों के बरामदगी के प्रयास कर रही है। हत्यारोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पूर्व एक माह तक हत्या स्थल, आवागमन के मार्ग सहित विभिन्न गतिविधियों की बाकायदा रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ी कार में मिले थे शव
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आगरा के किरावली तहसील के सांथा गांव निवासी विकास पुत्र जितेंद्र उम्र 23 साल और उसकी पत्नी दीक्षा उम्र 18 साल की मासलपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पास आगरा मार्ग पर गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतकों के शव बुधवार सुबह सड़क पर खड़ी एक कार में पड़े मिले थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए तहकीकात शुरू की।



सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे हैं। जानकारी मिलते ही कैला देवी में सभी सीसीटीवी कैमरा की जांच की। तो इस दौरान मृतकों के साथ एक और युवक नजर आया, युवक की पहचान चमन खान पुत्र राजू खान निवासी ईंटकी थाना कोलारी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने चार टीम गठित कर करौली, धौलपुर आगरा, सहित कई स्थानों पर दबिश दी। 200 से 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए हत्या का खुलासा किया। साथ की कोलारी के ईंटकी गांव निवासी रामबरन पुत्र नेमीचंद राजपूत जो रिश्ते में मृतक का मामा है एवं ललिता पत्नी जितेंद्र निवासी सांथा जो मृतक विकास की मां है और रामवरन के यहां काम करने वाले नौकर चमन खान पुत्र राजू खान को गिरफ्तार कर लिया।

प्रतिष्ठा धूमिल होने का डर
पूछताछ में सामने आया कि मृतक विकास और दीक्षा के गांव में ही अलग-अलग स्थान पर अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों की जानकारी जब विकास की मां ललिता को लगी तो उन्हें अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने का अंदेशा सताने लगा। पहले भी मृतक विकास की एक चचेरी बहन किसी के साथ भागने बात पुलिस जांच में सामने आई है। इसके चलते ललिता ने सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने के डर से अपने भाई रामवरन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत करीब एक माह पूर्व चमन खान ने आगरा से मासलपुर होकर कैला देवी जाने वाले मार्ग पर सुनसान स्थान को चिन्हित कर लिया। साथ ही हथियार सहित अन्य प्लानिंग तैयार की। 

एक साथ की फायरिंग
प्लानिंग के बाद जैसे ही उन्हें विकास और दीक्षा के कैलादेवी जाने की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत घटना को अंजाम दिया। मंगलवार को कैलादेवी से दर्शन कर लौटते समय रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच में भोजपुर गांव के पास सुनसान स्थान पर चमन और रामवरन ने दीक्षा तथा विकास पर एक साथ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान चमन विकास की कार चला रहा था और रामवरन पीछे से दूसरी कार में घटना स्थल पर पहुंचा। विकास और दीक्षा जब कैला देवी दर्शन करने गए तो चमन उनके साथ में था। आरोपी हत्या करके के फरार हो गए। मृतक विकास और दीक्षा की करीब 10 माह पूर्व ही शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed