सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Mother and two daughters died after falling into a well in Patinkapura village

Karauli News: पाटीनकापुरा गांव में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरने से मां और दो बेटियों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 14 Sep 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

लांगरा थाना क्षेत्र के पाटीनकापुरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में मां और उसकी दो बेटियों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अचानक एक बेटी का पैर फिसल गया, उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी कुएं में गिर गईं।

Karauli News: Mother and two daughters died after falling into a well in Patinkapura village
हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लांगरा थाना क्षेत्र के पाटीनकापुरा गांव में कुएं में गिरने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। युवती खेत पर कुएं के समीप अपनी दोनों बेटियों को नहला रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से कुएं में जा गिरी और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव बसवाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों के शव करौली जिला अस्पताल मोर्चरी में लेकर आए। वहां पोस्टमार्टम कराया गया।

Trending Videos


थाना अधिकारी ने बताया कि मृतका के भाई रामकेश मीणा ने शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि मीना पत्नी अतर सिंह मीणा अपनी पुत्री नेहा और कीर्ति के साथ कुंए पर गई थीं। यहां दोनों बेटियों को कुंए के पास नहला रही थी। इस दौरान अचानक फिसलकर बेटी कुएं में जा गिरी बेटियों को बचाने के प्रयास में वो भी कुएं में कूद गई। गहरे पानी में डूबने से मां और दो बेटियों सहित तीनों की मौत हो गई। एक मां और दो बेटियों की मौत से परिजनों में रुदन मच गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद तीनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर तहसीलदार महेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार की मौजूदगी में तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। तहसीलदार महेंद्र गुप्ता मामले की जांच कर रहे हैं। इस अवसर पर लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव मंडरायल तहसीलदार महेंद्र गुप्ता सहित परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed