सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Opposition to Amit Shah's statement, BSP and Congress submitted memorandum to ADM

Karauli News : गृह मंत्री के बयान का विरोध, विवादित टिप्पणी को लेकर बसपा और कांग्रेस ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

डॉ. भीमराव अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के तहत आज शहर में बसपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर एडीएम को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

Karauli News: Opposition to Amit Shah's statement, BSP and Congress submitted memorandum to ADM
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिए गए विवादित बयान के खिलाफ बसपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। दोनों दलों ने अलग-अलग पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Trending Videos


दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री का बयान डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अपमानजनक और जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है। इससे बहुजन समाज सहित अन्य वर्गों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा प्रदेश महासचिव हरिसिंह तेमरिया ने कहा कि यह बयान अंबेडकर के विचारों और उनकी विरासत का अपमान है। इससे समाज में गहरी नाराजगी है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीना ने इसे अमर्यादित और अक्षम्य बताते हुए कहा कि यह डॉ. अंबेडकर के प्रति अनादर को दर्शाता है, जो अस्वीकार्य है।

प्रदर्शनकारियों ने भीमराव अंबेडकर सर्कल से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन कर नारेबाजी के साथ विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गृहमंत्री के बयान पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में राष्ट्रपति से अपील की गई है कि डॉ. अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर संज्ञान लिया जाए।

विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने बताया कि इस बयान से समाज के हर वर्ग में गुस्सा है। सभी ने मांग की है कि ऐसी टिप्पणियों को गंभीरता से लिया जाए और संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed