सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Police arrested two accused who robbed at gunpoint, the incident was committed 40 days ago

Karauli News : पिस्टल दिखाकर लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा, डेढ़ महीने पहले की थी वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
सार

डेढ़ महीने पहले धौलपुर-छाबर लिंक रोड पर हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल बरामद किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।

Karauli News: Police arrested two accused who robbed at gunpoint, the incident was committed 40 days ago
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मासलपुर थाना पुलिस ने बाइक सवार युवकों से लूट के आरोपी दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बृजभान गुर्जर व दिनेश गुर्जर निवासी गामरी, थाना कंचनपुर, धौलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का माल, मोबाइल और मोटर बाइक बरामद की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

Trending Videos


मासलपुर थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय व एएसपी शंकरलाल मीणा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत डीएसपी अनुज शुभम के नेतृत्व में मासलपुर थाना पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व धौलपुर-छाबर लिंक रोड पर हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने लूट के आरोपी बृजभान पुत्र भंवरसिंह गुर्जर व दिनेश पुत्र दीवान सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की मोटर बाइक व मोबाइल को जब्त किया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई को छाबर निवासी रामविलास पुत्र केदार जंगम ने थाने पर रिपोर्ट सौंपी थी। एफआईआर में बताया कि 25 जुलाई को वो और उसका छोटा भाई विष्णु करौली से छाबर के लिए आ रहे थे। इस दौरान कोटे व मचानी के रास्ते में मोटर बाइक पर तीन युवकों ने पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया और उनसे स्मार्ट फोन व मोटर बाइक छीन ली। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को मरदई मोड मासलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed