{"_id":"66edae546579e3c9980b2a78","slug":"karauli-news-protest-against-illegal-slaughterhouse-and-meat-shops-in-karauli-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: करौली में अवैध बूचड़खाने और मीट दुकानों से कॉलोनीवासी परेशान, प्रदर्शन कर की बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: करौली में अवैध बूचड़खाने और मीट दुकानों से कॉलोनीवासी परेशान, प्रदर्शन कर की बंद कराने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार
करौली के कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 23 और 24 के निवासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अवैध बूचड़खाने और मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की, जो कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से संचालित हो रही हैं।
ज्ञापन देने पहुंचे स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला मुख्यालय पर नगर परिषद द्वारा अवैध कत्ल खाने और मीट की दुकानों को सील करने के बाद भी संचालन के विरोध में अब शहरवासी भी सामने आने लगे हैं। करौली के कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 23 और 24 के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कॉलोनी में संचालित अवैध कत्ल खाने और मीट की दुकान को बंद करने की मांग की है। साथ ही दुकान संचालक पर भी डराने धमकाने के आरोप लगाए हैं।
Trending Videos
कॉलोनी वासी अनूप शर्मा, गीता देवी, आशु, रजनी महावर, सावित्री आदि ने बताया कि कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर अवैध रूप से बूचड़ खाना और मांस, मछली की दुकान संचालित है। जिससे कॉलोनी वासियों को भारी परेशानी होती है। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि दुकान के अपशिष्ट को भी दुकान दार द्वारा बाहर ही पटक दिया जाता है। आवारा जानवर अपशिष्ट और मृत पशुओं के अवशेषों को कॉलोनी में बिखेर देते हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि दुकान के सामने ही मंदिर भी स्थित है। बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। अनूप शर्मा का आरोप है कि बीते दिनों नगर परिषद द्वारा कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया गया था, लेकिन कार्रवाई के कुछ दिन बाद ही फिर से दुकान खुल गई। जिससे क्षेत्र वासियों में रोष व्याप्त है। कॉलोनी वासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मास-मछली की दुकानों को अन्यंत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।