सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Villagers protest against illegal gravel mining and corruption in Mandrayal and Sapotra

Karauli: मंडरायल और सपोटरा में अवैध बजरी दोहन और भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 28 Oct 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडरायल और सपोटरा क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्व मंत्री रमेश मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री ने राजनीतिक दबाव और माफिया पर भी गंभीर आरोप लगाए।

Karauli News: Villagers protest against illegal gravel mining and corruption in Mandrayal and Sapotra
प्रदर्शन के लिए पहुंचे मंडरायल और सपोटरा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंडरायल और सपोटरा में क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री रमेश मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन जिला कलेक्टर को सीएम और एसपी ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंप कर हाड़ौती में बनास नदी प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध बजरी दोहन, मंडरायल जिला अस्पताल ने नवीन भवन निर्माण, मंडरायल में अवैध नशीली दवाओं की बिक्री, सट्टे व नशे के कारोबार पर लगाम कसने एवं रोधई ग्राम पंचायत में मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ज्ञापन सौंप कर कलेक्टर और सीएम से शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है।

Trending Videos


पूर्व मंत्री रमेश ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली और बजरी माफिया सपोटरा के हाड़ौती में बनास नदी से प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध बजरी का दोहन कर रहे हैं, जबकि अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर के बाद भी निर्माण नहीं
उन्होंने कहा कि आमजन में आक्रोश व्याप्त है। अवैध बजरी दोहन और बजरी माफियाओं के कारण क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मंडरायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ और दबाव के कारण अभी तक अस्पताल के नवीन भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है, जबकि टेंडर हो चुके हैं। पूर्व मंत्री का आरोप है की राजनीतिक दबाव और कुछ लोगों के स्वार्थ के कारण क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। 

हैंडपंप के स्थान पर मोटर लगाई जा रही
पूर्व मंत्री का आरोप है कि मंडरायल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रोधई में एसएफसी, एफएफसी, मनरेगा सहित अन्य योजना में विकास कार्यों में जमकर फर्जीवाड़े का आरोप गया है। पूर्व मंत्री का आरोप है कि क्षेत्र में हैंडपंप के स्थान पर सिंगल फेज मोटर लगाई जा रही है। इसका कोई विद्युत कनेक्शन नहीं ह।  इस कारण हैंडपंप की बजाय सिंगल फेज मोटर से उसका उपयोग निजी स्वार्थ में होने की संभावना है।

नशे की दवाओं का कारोबार
पूर्व मंत्री ने ठेकेदार पर नियमानुसार कार्य नहीं करने और अन्य योजनाओं में भी फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। इसी प्रकार उन्होंने मंडरायल सहित अन्य क्षेत्र में नशीली दवाओं के कारोबार के फलने फूलने का भी आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जिला कलेक्टर, एसपी और जिम्मेदार अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ उचित तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed