{"_id":"673229010c7ac50a8204a4b5","slug":"karauli-news-villagers-protested-against-panchayat-sarpanch-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: पंचायत सरपंच पर भवन निर्माण में गुणवत्ता की कमी का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: पंचायत सरपंच पर भवन निर्माण में गुणवत्ता की कमी का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Nov 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के लखनीपुर गांव में आंबेडकर भवन के निर्माण में गुणवत्ता की कमी और अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने करौली कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मासलपुर पंचायत समिति क्षेत्र के लखनीपुर गांव में आंबेडकर भवन निर्माण में गुणवत्ता की कमी और सरपंच पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने करौली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर आंबेडकर भवन निर्माण में हो रही अनियमितता को रोकने, गुणवत्ता की जांच करने तथा सरपंच की मनमानी रोकने की मांग की है।
Trending Videos
प्रकाश, चौघान सिंह गुर्जर आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मासलपुर पंचायत समिति के लखनी पुर गांव में आंबेडकर भवन का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने भवन निर्माण में अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग तथा मापदंडों के अनुसार निर्माण नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार और सरपंच पर भी मनमानी के आरोप लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सूची सौंप कर विभिन्न 15 कार्यों की जांच कराने तथा ग्राम पंचायत कंचनपुर में 2020 से अब तक पंचों की बैठक, कार्रवाई रजिस्टर तथा ग्राम सभा की प्रति ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को भी ज्ञापन की प्रति सौंप कर समाधान की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।