सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News woman who went to graze buffaloes died by drowning in a pond police engaged in investigation

Karauli News: भैंस चराने गई महिला की तलाई में डूबकर मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

करौली में भैंस चराने गई महिला की तलाई में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव के पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Karauli News woman who went to graze buffaloes died by drowning in a pond police engaged in investigation
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली जिले में मामचारी थाना क्षेत्र के तरौली गांव में भैंस चराने गई महिला की तलाई में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का करौली हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामाचारी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


मामचारी थाना अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि तरौली गांव निवासी अनीता पत्नी रामकेश धोबी उम्र 27 साल जंगल में भैंस चराने गई थी। इस दौरान भैंसों के पीछे भागते-भागते अनियंत्रित होकर फिसल गई और तलाई के गहरे पानी में चली गई तथा डूब गई। प्रत्यक्षदर्शी गंगा सहाय मीणा ने बताया कि वो पास में ही अपनी भैंस चरा रहा था। गंगा सहाय मीणा को तैरना नहीं आता है तो उसने महिला को डूबता देखकर अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को कड़ी मशक्कत के बाद तलाई से बाहर निकाल कर करौली अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका की एक बेटी और दो पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed