सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli: Roof strips broke and fell, five injured including woman and children, treatment ongoing

Karauli : घर में आराम से सो रहा था परिवार, छत की पट्टियां टूटकर गिरने से महिला और बच्चों से समेत पांच घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के गेरई गांव के एक घर में सो रहे परिवार पर छत से पटि्टयां टूटकर गिरने के कारण एक महिला समेत चार बच्चे घायल हो गए। घायलों को करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Karauli: Roof strips broke and fell, five injured including woman and children, treatment ongoing
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कुडगांव थाना क्षेत्र के गेरई गांव में आधी रात को घर में सो रहे परिवार पर छत की पट्टियां टूटकर गिर गईं, जिससे चार बच्चे और एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Trending Videos


करौली अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे घर की छत की पट्टियां टूटने से घायल चार बच्चे और एक महिला उपचार के लिए हॉस्पिटल लाए गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया कि भीम सिंह और रवि जाटव का परिवार कुडगांव थाना क्षेत्र में गेरई गांव स्थित अपने पाटौर पोश घर में सो रहा था। रात करीब दो-तीन बजे अचानक पाटौर पोश घर की पट्टियां टूटकर सोते बालक और महिलाओं के ऊपर गिर गईं। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। छत की पट्टियां टूटने से आरती पत्नी भीम सिंह, ज्योति पुत्री भीम सिंह, राहुल पुत्र भीम सिंह, मोहित पुत्र भीम सिंह और दीपू पुत्र रवि घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुडगांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed