सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   10 Foot Crocodile Enters House in Kota Stays With Mouth Open for Hours Panic Grips the Area

Rajasthan: कोटा में घर में घुसा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, घंटों मुंह खोलकर बैठा रहा; इलाके में मची अफरा-तफरी

अमर उजाला ब्यूरो, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटा के काला तालाब क्षेत्र में 10 फीट लंबा मगरमच्छ घर में घुस आया। वन विभाग ने 1.5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा। घटना से इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन कोई हानि नहीं हुई।

10 Foot Crocodile Enters House in Kota Stays With Mouth Open for Hours Panic Grips the Area
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

कोटा जिले में उस समय दहशत फैल गई जब एक विशाल मगरमच्छ अचानक रिहायशी मकान में घुस आया। घटना काला तालाब क्षेत्र की है, जहां घनी आबादी के बीच लगभग 10 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
Trending Videos


इलाके में मची अफरा-तफरी
वनकर्मी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, मगरमच्छ पास के नाले से निकलकर सीधे घर के परिसर में पहुंच गया था। अचानक हुई इस घटना से घर में मौजूद लोग घबरा गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन वन विभाग ने भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को संभाला। रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ ने आक्रामक होने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जैसलमेर में गैस एजेंसी पर छापा, ई-केवाईसी में मिली गड़बड़ी; दूसरी कंपनी के 40 सिलिंडर जब्त

स्थानीय लोगों ने बताया कि मगरमच्छ काफी विशाल और भारी था। जिस स्थान पर वह मौजूद था, वहां बच्चे या बुजुर्ग पहुंच जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वन विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed