सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Man Luring Minor Girl Caught by RPF, Taken Off Train at Bhawani Mandi and Handed Over to Police

Kota News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहा युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, भवानीमंडी में उतारकर पुलिस को सौंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
सार

बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस में युवक के साथ सफर कर रही नाबालिग बालिका को आरपीएफ की सक्रियता से सुरक्षित बचा लिया गया। दोनों को भवानीमंडी स्टेशन पर उतारकर आगे की कार्रवाई के लिए गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया है।

Kota News: Man Luring Minor Girl Caught by RPF, Taken Off Train at Bhawani Mandi and Handed Over to Police
रेलवे पुलिस ने नाबालिग को किया दस्तयाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर बड़ी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस के एक कोच में संदिग्ध रूप से यात्रा कर रहे युवक और नाबालिग बालिका की पहचान कर उन्हें भवानीमंडी स्टेशन पर उतारा गया और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया गया।
Trending Videos


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-5 में एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने सतर्कता बरतते हुए भवानीमंडी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर संबंधित कोच की जांच की। ड्यूटी पर तैनात टिकट परीक्षक से मिली जानकारी और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो के आधार पर संदिग्ध युवक और बालिका की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव का असर: राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी अघोषित रोक, क्या हैं कारण?

इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने दोनों को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारकर आवश्यक पूछताछ की। बालिका से महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वयं को बिहार निवासी बताया। वहीं युवक से पूछताछ में यह सामने आया कि वह बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। इसके बाद पूरी कार्रवाई की सूचना संबंधित राज्य की पुलिस को दी गई।

बाद में गुजरात पुलिस के अधिकारी अपने दल के साथ भवानीमंडी पहुंचे और विधिवत दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग बालिका और आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गए। रेलवे सुरक्षा बल की इस सतर्कता से एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर मानव तस्करी और संभावित अपराध की घटना को समय रहते टाल दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed