{"_id":"69ae93f7f0e3ac7eb402b6c1","slug":"three-days-after-the-wife-went-to-her-parents-house-the-police-recovered-the-husbands-body-from-the-house-kota-news-c-1-1-noi1391-4029778-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पत्नी मायके गई तो फांसी के फंदे से लटका पति, तीन दिन बाद मिला सड़ा हुआ शव; हैरान कर देगी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पत्नी मायके गई तो फांसी के फंदे से लटका पति, तीन दिन बाद मिला सड़ा हुआ शव; हैरान कर देगी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Kota News: कोटा के तालाब गांव में धुलंडी पर शराब पीने से रोकने पर पति का पत्नी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। तीन दिन बाद विनोद कुमार फंदे से लटका मिला। शव सड़ा-गला बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में धुलंडी के दिन शराब पीने से रोकने पर पत्नी से हुए झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने घर से मृतक का शव बरामद किया। मृतक कई दिनों से लापता था और घर का दरवाजा अंदर से कुंडी लगी होने के कारण पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos
‘तीन-चार दिन से नहीं दिख रहा था विनोद’
घटना शहर के अनंतपुरा थाना इलाके के तालाब गांव में हुई। पड़ोसियों ने बताया कि तीन-चार दिन से विनोद कुमार नहीं दिख रहे थे। झगड़े के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी और उसके बाद से विनोद का कोई पता नहीं चल रहा था। जब घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की गई तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कुंडी तुड़वाकर कमरे में प्रवेश किया तो विनोद फंदे से लटका हुआ मिला। शव सड़ चुका था और पुलिस के मुताबिक संभवतः दो-तीन दिन पहले ही उसने फांसी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक विनोद कुमार मूलरूप से बारां जिले के सिसवाली थाना इलाके के डूंगरखेड़ी गांव का निवासी था। वह कई वर्षों से कोटा में रह रहा था और टाइल मार्बल्स पर काम करता था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 9 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। घर में पति-पत्नी ही रहते थे।
पढ़ें- क्रिकेट मैच के दौरान भारत के समर्थन पर हिंसा: राजस्थान में जश्न के दौरान विवाद, पथराव-गोलीबारी में युवती गंभीर
क्यों हुआ पति का पत्नी से झगड़ा?
पत्नी से पूछताछ में सामने आया कि शराब पीने को टोकने पर हर बार झगड़ा होता था। होली के दिन भी विनोद ने शराब पी रखी थी। दूसरे दिन धुलंडी पर भी वह शराब पीने को लेकर झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ने पर पत्नी मायके चली गई। इसी के बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने क्या बताया?
अनंतपुरा थाना हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन