Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Kota News
›
Kota News: Bomb Threat to Passport Office Triggers Panic, Security Agencies Launch Search Operation
{"_id":"69afda6c8f38efe51e09f535","slug":"bomb-threat-to-passport-office-security-agencies-on-alert-kota-news-c-1-1-noi1391-4033221-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kota News: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सर्चिंग में लगीं सुरक्षा एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सर्चिंग में लगीं सुरक्षा एजेंसियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 03:55 PM IST
Link Copied
राजस्थान के पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जयपुर स्थित सीआईडी इंटेलिजेंस मुख्यालय की आधिकारिक मेल आईडी पर एक ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई थी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। जिन पासपोर्ट कार्यालयों को धमकी मिली है, उनमें कोटा शहर के नयापुरा रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय भी शामिल है, हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
नयापुरा थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ईमेल के जरिए पासपोर्ट केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित पासपोर्ट कार्यालय पर तुरंत सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस पहुंच गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करा दिया गया और चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच की गई। कार्यालय के अंदर और बाहर खड़े वाहनों की भी मशीनों के जरिए जांच की गई।
नयापुरा के अलावा विज्ञान नगर क्षेत्र में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को भी एहतियातन खाली कराया गया। वहां भी बम निरोधक दस्ते ने गहन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि दोनों ही स्थानों पर जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
फिलहाल एहतियात के तौर पर दोनों जगहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए साइबर माध्यमों से जांच कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।