Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Kota News
›
Kota Bundi green field airport to be built at cost of Rs 1507 crore to be inaugurated on March 7
{"_id":"69aa9f17f05121a2be06fd14","slug":"the-dream-of-the-people-of-hadoti-will-now-come-true-the-foundation-stone-of-the-new-airport-will-be-laid-kota-news-c-1-1-noi1391-4019460-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kota: 1507 करोड़ की लागत से बनेगा कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, सात मार्च को होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: 1507 करोड़ की लागत से बनेगा कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, सात मार्च को होगा शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 05:37 PM IST
Link Copied
हाड़ौती संभाग के लिए महत्वपूर्ण कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास 7 मार्च को होने जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से इस ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होने जा रहा है। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहेंगे।
शंभूपुरा में होगा कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन शंभूपुरा स्थित न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट स्थल पर होगा। साथ ही संभाग के लिए महत्वाकांक्षी नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना तथा परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए भूमि पूजन भी किया जाएगा।
1507 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा
कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण 1507 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के तहत 1000 यात्रियों की क्षमता होगी। इसमें 20,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाला टर्मिनल बनाया जाएगा। साथ ही 3200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे तैयार होगा। इसके अलावा ए-321 श्रेणी के विमानों की पार्किंग के लिए 7 एप्रन बे भी बनाए जाएंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कहना है कि कोटा-बूंदी क्षेत्र सड़क और रेल कनेक्टिविटी से पहले ही जुड़ चुका है। आने वाले समय में एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने के बाद क्षेत्र का बेहतर विकास हो सकेगा।
इन परियोजनाओं का भी होगा शिलान्यास
इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1661.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना से कोटा एवं बूंदी जिलों के 749 गांवों और 6 कस्बों (कोटा जिले के 384 ग्राम और 3 कस्बे तथा बूंदी जिले के 365 ग्राम और 3 कस्बे) के 1 लाख 13 हजार 287 परिवारों को ‘हर घर जल’ योजना के तहत पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना को 4 कार्यकारी पैकेजों में विभाजित किया गया है।
दो पैकेज के तहत होगा काम
प्रथम पैकेज के तहत 207.38 करोड़ रुपये का कार्यादेश 4 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। इस पैकेज के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी तथा कोटा जिले के विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा, पीपल्दा, सांगोद और बूंदी जिले के विधानसभा क्षेत्र केशोरायपाटन व बूंदी के 749 ग्राम और 6 कस्बों को पेयजल से लाभान्वित किया जाएगा। इस पैकेज के अंतर्गत इंटेक वेल, रॉ-वॉटर राइजिंग मेन, तीन डब्ल्यूटीपी और तीन सीडब्ल्यूआर के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
द्वितीय पैकेज के तहत 200.52 करोड़ रुपये का कार्यादेश 4 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। इस पैकेज के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी तथा विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा के 165 गांवों (ब्लॉक इटावा के 165 गांव) और 1 कस्बे को लाभान्वित किया जाएगा। इस पैकेज के तहत 4 मध्यवर्ती पंप हाउस, 287.05 किलोमीटर क्लियर वॉटर राइजिंग मेन पाइपलाइन, 279.25 किलोमीटर क्लस्टर डिस्ट्रीब्यूशन मेन लाइन, 456.29 किलोमीटर ग्रामीण वितरण पाइपलाइन, 33 ईएसआर, 26,836 घरेलू जल संबंध और तीन सीडब्ल्यूआर के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।