सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Student Stabbed to Death on Road While Returning from Wedding, Panic in Udyog Nagar; Hunt for Accus

Kota News: शादी से लौट रहे छात्र की चाकू मारकर हत्या, उद्योग नगर इलाके में सनसनी, आरोपियों की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: Priya Verma Updated Wed, 11 Mar 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

कोटा में शादी समारोह से लौट रहे 11वीं के छात्र पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
 

Kota News: Student Stabbed to Death on Road While Returning from Wedding, Panic in Udyog Nagar; Hunt for Accus
नाबालिग की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में कल रात 11वीं कक्षा के एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात बदमाशों ने छात्र पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। सभी दोस्त अलग-अलग अपने घरों की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में शुभम को अकेला पाकर झाड़ियों में छिपे बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर शुभम के दोस्त तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से उसे विज्ञान नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र के सीने और कमर पर चाकू के गहरे घाव थे, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: नदियों में प्रदूषण पर SC की सख्त टिप्पणी, कहा- अधिकारियों की ढिलाई से सार्वजनिक ढांचा क्षतिग्रस्त

परिजनों का कहना है कि शुभम का किसी से कोई विवाद नहीं था और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उस पर हमला किसने और क्यों किया। वहीं उसके कुछ दोस्तों का कहना है कि शुभम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और उसके काफी फॉलोअर्स थे, जिसके चलते कुछ लोगों से उसकी रंजिश हो सकती है।

सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है और एक आरोपी की पहचान भी सामने आई है। पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed