सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News : Angry people closed the market and took out a procession over the kidnapping of a minor

Bundi : नाबालिग के अपहरण पर गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर जुलूस निकाला, सर्व हिन्दू समाज का थाने के बाहर धरना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार

बूंदी में नाबालिग के अपहरण की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर जुलूस निकाला और नैनवा थाने पर धरना दिया। बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के एक युवक ने चार दिन पहले नाबालिग का अपहरण किया था लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Bundi News : Angry people closed the market and took out a procession over the kidnapping of a minor
बूंदी में नाबालिग बालिका के अपहरण के बाद हंगामा
विज्ञापन

विस्तार

जिले के नैनवा कस्बे में नाबालिग के अपहरण को लेकर सर्व समाज के लोगों ने कस्बे के बाजार बंद कर बड़ी संख्या में जुलूस निकाला और नैनवा थाने के बाहर नाबालिग बरामदगी होने तक अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए। इधर सूचना पर बूंदी और कोटा से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है, जिससे नैनवा कस्बा पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया है।

Trending Videos


समुदाय विशेष के एक युवक पर बालिका के अपहरण का आरोप है। चार दिन पूर्व कस्बे से नाबालिग का अपहरण किए जाने की रिपोर्ट नैनवा थाने में दर्ज करवाई गई थी, जिस पर पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। इसी को लेकर परिजनों में आक्रोश है और जल्द से जल्द बालिका की बरामदगी की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी उमा शर्मा ने बताया कि नैनवा कस्बे से एक नाबालिग बालिका की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज करवाई थी और बताया था कि स्कूल जाने के लिए बालिका चार दिन पूर्व निकाली थी जो शाम तक घर पर नहीं लौटी। लोगों से पता करने पर मालूम हुआ कि एक युवक उसका अपहरण कर कर ले गया है, जो समुदाय विशेष का है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बालिका की बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम जगह-जगह दबिश देकर कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी बात को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था, प्रदर्शन शांतिपूर्वक जारी है और कस्बे के बाजार बंद हैं। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है ताकि कानून व्यवस्था बिगड़े नहीं। हमारी कोशिश है कि जल्द ही बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।

इधर नाबालिग के परिजनों का कहना है कि चार दिन पूर्व पुलिस को रिपोर्ट दी गई थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमने सर्व समाज से इस मामले में मदद मांगी तो सर्व समाज के लोग हमारे साथ खड़े हुए और बाजारों को बंद करवाया गया। हम शांतिपूर्ण तरीके से नैनवा थाने के बाहर बैठे हुए हैं जब तक बालिका बरामद नहीं होगी तब तक इसी तरह धरना जारी रहेगा। 

समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाबालिग का अपहरण किए जाने की बात फैलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। व्यापारियों और अन्य प्रतिष्ठानों ने बाजार बंद कर जुलूस निकाला। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में सर्व समाज, बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस देई पोल चुंकी नाका से रवाना हुआ और अम्बेडकर सर्किल, लोहड़ी चोहटी, सदर बाजार, डपोला, गढ़ पोल दरवाजा, भक्तसिंह सर्किल, बूंदी रोड होते हुए थाने के सामने पहुंचा, जहां पर जुलूस धरने में तब्दील हो गया है। 

सर्व हिंदू समाज के आंदोलन को देखते हुए नैनवा कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ जिला परिषद बूंदी रवि वर्मा, एएसपी उमा शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवीर सिंह सहित चार पुलिस उप अधीक्षक, एक दर्जन थाना अधिकारी, बड़ी संख्या में रिजर्व पुलिसकर्मियों और आरएसी बटालियन को कस्बे में तैनात किया गया है। कोटा से भी अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया है। हालांकि कस्बे में स्थिति पूरी तरीके से नियंत्रण में है और सर्व हिंदू समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बूंदी में नाबालिग बालिका के अपहरण के बाद हंगामा, गुस्साए लोगो ने बाजार बंद किए, नैनवा थाने को ध

बूंदी में नाबालिग बालिका के अपहरण के बाद हंगामा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed