सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   All Valmikis held a thanksgiving rally on the Supreme Court's classification of reservation

Bundi: सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण पर वर्गीकरण पर सकल वाल्मिकी ने निकाली धन्यवाद रैली, कहा- सरकार जल्द लागू करे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: बूंदी में सकल वाल्मिक समाज के तत्वावधान में आज सुप्रीम के आरक्षण फैसले पर वंचित वर्ग द्वारा धन्यवाद जन रैली आयोजित की। रैली से पूर्व आजाद पार्क में विशाल सभा का आयोजन हुआ। इसके बाद आजाद पार्क से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

All Valmikis held a thanksgiving rally on the Supreme Court's classification of reservation
रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बूंदी में सकल वाल्मिक समाज के तत्वावधान में आज सुप्रीम के आरक्षण फैसले पर वंचित वर्ग द्वारा धन्यवाद जन रैली आयोजित की। रैली से पूर्व आजाद पार्क में विशाल सभा का आयोजन हुआ। इसके बाद आजाद पार्क से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
Trending Videos


इस दौरान मुख्य वक्ता आदि धर्म गुरु दर्शन रत्न रावण ने कहा की एक अगस्त 2024 के फैसले ने केवल वर्गीकरण का फैसला ही प्रदान नही किया, बल्कि उससे भी आगे बढ़कर हमे एकता का नायाब तोहफा दिया, जिसके लिए हम युगों तक सर्वोच्च न्यायालय के आभारी रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने बहुत सोच समझ कर विवेकपूर्ण ही नहीं बल्कि मानवीय निर्णय करते हुए आरक्षण के भीतर आरक्षण की व्यवस्था की है, इससे दलित एकता का नारा देने वालों के चेहरे बेनकाब होने लगे है। रावण ने शंका जताते हुए कहा की वैसे तो हमे पूरी उम्मीद है कि केंद्र व राज्य सरकारें ईमानदारी तथा तत्परता से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करे, अन्यथा यह धन्यवाद रैली प्रचंड रूप भी धारण कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून मंत्रालय भारत सरकार के सचिव डॉक्टर ओ.पी शुक्ला ने कहा की शिक्षित व्यक्ति ही समाज को कुछ दे सकता है, शिक्षितों का सम्मान होना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट ने हमे हक दिया, अब हमारी बारी है की। पंजाब हरियाणा इस लड़ाई में आगे है। आज तक समाज से जुड़े सफाई कर्मचारी लोगों के साथ न्याय नहीं हो पाया है, संपन्न दलितों को छोटे दलितों के लिए न्याय मंजूर नहीं है। पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने कहा की हमें समझदार बनना होगा, हम आरक्षण प्राप्त कर हमारी आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ाएंगे। घर में अच्छी किताबे रखे, अच्छा माहौल बच्चो को प्रदान करे।

वर्गीकरण के वजह से समाज में 1 अगस्त 2024 का फैसला समाज में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह फैसला समाज के उत्थान के लिए है, हमे इसे समझना होगा, अंबेडकर को समझना होगा। अनुच्छेद 338 के तहत एससी एसटी आयोग सभी के लिए समान रूप से कार्य करे। बोयत ने कहा कि संपूर्ण भारत में वाल्मीकि समाज को एक ही नाम से संबोधित किया जाना चाहिए। आरक्षण लागू करवाने के लिए हम मिशन बनाकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम को सफाई मजदूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैलाश किशन लाहोटा, सुरेश पचेरवाल, मोहन लाल आर्य, राजेश पारेता, बालचंद आर्य, ओमप्रकाश दामोरिया, कुशांत आर्य सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इसके बाद सभी ने धन्यवाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जिसमें आरक्षण उप वर्गीकरण लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed