Kota News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने जन्मदिन का बहाना बनाकर सूरत बुलाया, नशा देकर दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर दोस्त बने युवक ने बर्थडे का बहाना बनाकर युवती को पहले सूरत बुलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विस्तार
जिले की 21 वर्षीय युवती के साथ गुजरात के सूरत में दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे जन्मदिन मनाने के बहाने सूरत बुलाया गया और करीब 20 दिनों तक अलग-अलग होटलों में रखकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और नशे के इंजेक्शन लगाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका पुलिस रिमांड लिया है।
सूरत के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बी.ए. चौधरी ने बताया कि पीड़िता ने पहले कोटा के एक थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बाद में मामला सूरत स्थानांतरित किया गया, जहां जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जिन होटलों में पीड़िता को रखा गया था, वहां से जानकारी जुटाई गई और साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी होटल में मजदूरी का काम करते हैं। जिन-जिन होटलों में पीड़िता को ले जाया गया था, वहां के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Sirohi: गुजरात जा रही बस में सोना-चांदी और नकदी की खेप, आबूरोड रीको पुलिस ने आरोपी दबोचा
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 25 दिसंबर से उसकी एक आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। 1 जनवरी को आरोपी ने अपना जन्मदिन बताकर उसे सूरत बुलाया। वहां पहुंचते ही उसे अलग-अलग होटलों में ले जाया गया और कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता का आरोप है कि नशे के इंजेक्शन देकर उसे बेहोश किया जाता था और उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों ने उसे गलत कार्यों में धकेलने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.