{"_id":"69bbcb0b55d6a571f2009c59","slug":"cheetah-leaves-madhya-pradesh-and-reaches-kota-every-movement-being-monitored-kota-news-c-1-1-noi1391-4067110-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News : मध्य प्रदेश से निकलकर कोटा पहुंचा चीता, हर मूवमेंट पर रखी जा रही नजर; वन विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News : मध्य प्रदेश से निकलकर कोटा पहुंचा चीता, हर मूवमेंट पर रखी जा रही नजर; वन विभाग सतर्क
Thu, 19 Mar 2026 03:57 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:57 PM IST
सार
कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता केपी-2 राजस्थान के बारां होते हुए कोटा जिले में पहुंच गया है। खेतों में दिखने के बाद वन विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है और उसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
कोटा जिले की सीमा में देखा गया चीता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से चीता केपी-2 अचानक से बाहर निकलकर राजस्थान के अंदर प्रवेश कर गया। पिछले कई दिनों से चीता बारां जिले में घूमता हुआ दिखाई दिया। लेकिन अब उसने गुरुवार को कोटा जिले की सीमा में प्रवेश कर लिया।
गेहूं के खेतों में घूमता हुआ नजर आया। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम उसकी निगरानी में डटी हुई है। वही कूनो नेशनल पार्क की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।
यह चीता कोटा ग्रामीण के अयाना थाना इलाके के लक्ष्मीपुरा और लूहावाद गांव के आसपास देखा गया। जिसको देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण भी खेत की तरफ चलने लगे। वहीं, जिला प्रशासन को चिता के आने की सूचना देने के बाद उसका रेस्क्यू करने और ग्रामीणों को इससे दूर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
'ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई'
थाना अधिकारी अविनाश कुमार मीणा का कहना है कि यह चिता पहली बार कोटा जिले में नजर आया है। इसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हुई है। हालांकि ग्रामीणों को यह भी समझाया गया है कि यह चीता नुकसान नहीं पहुंचता है।
ये भी पढ़ें- Ajmer News: RBSE 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को संभावित, पहली बार 12वीं से पहले जारी होगा परिणाम
कोटा के उपवन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव का कहना है कि चीता केपी-2 कोटा जिले में प्रवेश कर गया है। इसके बाद टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वही चीता के साथ कूनो सेंचुरी की टीम भी लगातार चल रही है जो उसे पर निगरानी रख रही है। सामने आया है कि चीते ने फिलहाल को शिकार नहीं किया है।
लोगों से भी अपील की जा रही है कि वन्य जीव से दूरी बनाकर रखें ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो और ना ही वन्य जीव को कोई परेशान करें। यह चिता एक खेत में देखा गया है जो की करीब 15 मिनट तक वहीं पर बैठा था। जिसके बाद वह अपना रास्ता बनाते हुए आगे की तरफ निकल गया।