सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   First they drank alcohol together, then killed the labourer over a dispute regarding money.

Kota Crime: कोटा में मजदूरी के पैसों पर खूनी विवाद, पत्थर मंडी में मजदूर की हत्या; मामले की पड़ताल जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटा के नान्ता थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। पत्थर मंडी में शराब के दौरान शुरू हुआ झगड़ा हिंसक हो गया, जिसमें आरोपी ने गुनिया से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

First they drank alcohol together, then killed the labourer over a dispute regarding money.
मृतक मजदूर का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में मामूली विवाद के बाद मजदूर की हत्या करने का मामला सामने आया है, जिसमें मजदूरी के कुछ रुपये को लेकर यह विवाद सामने आया है। यह वारदात शहर के ना थाना इलाके में सामने आई। घटना के समय मृतक और आरोपी दोनों ही शराब पी रहे थे। जिसके बाद दोनों में रुपए को लेकर विवाद हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Trending Videos


यह विवाद पत्थर मंडी में हुआ
नान्ता थाने के एएसआई दुर्गा लाल ने बताया कि मृतक की पहचान झालावाड़ जिले के भवानीमंडी पिपलिया चौराहा रमेश बैरवा के रूप में हुई है। दूसरी तरफ आरोपी झालावाड़ जिले के अकलेरा बड़ी खिमच निवासी परमा बैरवा है। यह विवाद पत्थर मंडी में हुआ। जहां पर दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद परमा ने रमेश पर पत्थर का नाप करने के गुनिया से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान:  सवाई मानसिंह अस्पताल में फिर आग, मेडिकल इमरजेंसी के पास इलेक्ट्रिकल पैनल से उठी चिंगारी से बढ़ा खौफ

पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई मनोज की तरफ से रिपोर्ट दी गई है जिस पर पुलिस ने हत्या में प्रकरण दर्ज कर आरोपी परमा की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक जांच में सामने आया है कि रामेश और परमा पत्थर स्टॉक पर कटाई करते थे।

एफएसएल की टीम जांच में जुटी
दोनों ने साथ में मजदूरी की थी। इनमें से एक को 700 रुपए और दूसरे को 800 रुपए मजदूरी मिलती है। मजदूरी कम मिलने को लेकर यह विवाद हुआ था। जिसमें रमेश की हत्या कर दी गई। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed