सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Young man accuses constable of harassment, consumes sleeping pills, sends video of suicide attempt

Kota News: युवक ने कांस्टेबल पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खाईं नींद की गोलियां; वीडियो भेजा, क्या निकला सच?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Kota News: कोटा में एक युवक ने कांस्टेबल पर प्रताड़ना और 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वीडियो वायरल हुआ। कांस्टेबल ने आरोपों को गलत बताते हुए युवक को हिस्ट्रीशीटर बताया। जांच जारी है।

Kota News: Young man accuses constable of harassment, consumes sleeping pills, sends video of suicide attempt
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटा जिले में एक युवक ने पुलिसकर्मी की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की। युवक ने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने एक कांस्टेबल पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए। बताया गया है कि युवक ने यह वीडियो संबंधित पुलिसकर्मी को भी भेजा। फिलहाल उसका इलाज न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। संबंधित कांस्टेबल ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

Trending Videos

 
वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
वायरल वीडियो में युवक कांस्टेबल से संबोधित होते हुए कहता दिखाई दे रहा है कि उसे इतना परेशान किया गया कि वह जिंदगी से तंग आ गया है और नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर रहा है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार संबंधित पुलिसकर्मी को बताया। युवक का आरोप है कि कांस्टेबल उसकी बाइक ले गया और इससे पहले उसकी गाड़ी का कांच भी तोड़ चुका है। उसने कहा कि उसने कोई गलत काम नहीं किया और उससे 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। वीडियो में वह कांस्टेबल का नाम नरेंद्र लेता नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पत्नी ने लगाए धमकी और पैसों की मांग के आरोप
युवक की पत्नी के अनुसार उनका परिवार करीब डेढ़ साल से आरके पुरम इलाके में रह रहा है। उसने आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों से जवाहर नगर थाने का एक कांस्टेबल उसके पति से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी जा रही थी, जिससे उसका पति तनाव में था।
 
पत्नी ने बताया कि सोमवार को उसका पति अनंतपुरा ट्रांसपोर्ट नगर गया था, जहां कांस्टेबल नरेंद्र पहुंचा और बाइक ले गया। इसके बाद उसके पति ने नींद की गोलियां खा लीं।

पढ़ें- Ajmer: युवती के समाज विशेष के युवक संग जाने से बढ़ा तनाव; गंज थाने के बाहर प्रदर्शन, दुकानों में हुई तोड़फोड़
 
कांस्टेबल ने आरोपों से किया इनकार
कांस्टेबल नरेंद्र ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि युवक मनोज उर्फ गोलू उनके थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी हिस्ट्रीशीट दो साल से खुली हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार उसे थाने बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया।
 
कांस्टेबल के अनुसार सोमवार को गोलू बाइक छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह स्मैक बेचता और पीता है तथा करीब छह महीने पहले विज्ञान नगर थाने में दर्ज गांजा प्रकरण में भी फरार चल रहा है। कांस्टेबल ने कहा कि युवक और उसकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed