{"_id":"69ca6cdc27db2545470e3bf0","slug":"one-hour-of-rain-worsens-the-situation-in-kota-several-vehicles-are-damaged-due-to-falling-trees-kota-news-c-1-1-noi1391-4106897-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: एक घंटे की जोरदार बारिश से बिगड़े हालात, पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: एक घंटे की जोरदार बारिश से बिगड़े हालात, पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त, किसानों की चिंता बढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटा में आज साल की पहली तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। एक घंटे की बारिश और आंधी से जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
कोटा में जोरदार बारिश, वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
विस्तार
जिले में सोमवार को हुई साल की पहली जोरदार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। करीब 1 घंटे तक चली तेज आंधी और बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया, वहीं कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। सर्किट हाउस रोड पर पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
Trending Videos
राजस्थान में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कोटा जिले में भी साफ तौर पर देखने को मिला। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर 31 मार्च को भी जारी रहने की संभावना है। सुबह जहां भीषण गर्मी थी, वहीं दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरा शहर पानी-पानी हो गया।
ये भी पढ़ें: Railway News: गर्मियों मे भीड़ से राहत के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 51 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच
जोरदार बारिश के बाद यातायात भी पूरी तरह प्रभावित हो गया। नयापुरा क्षेत्र से गुजरने वाले यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट करना पड़ा। इसी तरह सर्किट हाउस रोड पर पेड़ गिरने के बाद उस रास्ते को भी बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
दूसरी ओर तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे अदालत, जिला कलेक्ट्रेट सहित कई सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। कोर्ट परिसर में पेड़ की टहनियां गिरने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन