सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   2 Factions Clash with Sticks-Batons on Road in Broad Daylight in Kota; Several Injured; Video Surfaces

Rajasthan Crime: कोटा में दिनदहाड़े सड़क पर लाठी-डंडे लेकर भिड़े दो पक्ष, कई घायल; वीडियो सामने आने पर हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Kota Violent Clash: कोटा के नया खेड़ा में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हिंसक झड़प हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। घटना में कई लोग घायल हुए और अस्पताल में भी तनाव बना रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 Factions Clash with Sticks-Batons on Road in Broad Daylight in Kota; Several Injured; Video Surfaces
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटा जिले के नया खेड़ा इलाके में दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष का मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ वार करते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos

 
शंकर ढाबे पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, नांता थाना क्षेत्र में शंकर ढाबे पर यह घटना हुई। एएसआई दुर्गालाल के अनुसार, करीब पांच लोग ढाबे में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो हमलावरों ने लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मारपीट में कई लोग घायल
झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल लाया गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, ढाबे के मालिक विष्णु ने आरोप लगाया कि कुछ लोग लूटपाट के इरादे से ढाबे में घुसे थे और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक टकराव हुआ, जिसमें लाठियों का इस्तेमाल किया गया।

पढ़ें- Rajasthan Crime: झालावाड़ में रेणु हत्याकांड का खुलासा, पति देवीकृपाल गिरफ्तार; हादसा बताकर छिपाई गई थी हत्या
 
अस्पताल में भी बढ़ा तनाव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल जब एमबीएस अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा और एक-दूसरे पर हमला करने की कोशिश की गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और उपचार की व्यवस्था करवाई।
 
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ नांता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। झगड़े में घायल लोगों की पहचान ब्रजमोहन, निर्मल, लोरीक गुर्जर और ओम के रूप में हुई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed