Kotputli-Behror News: भिवाड़ी में महिला पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से हड़कंप
एसीबी के अनुसार सत्यापन के समय पटवारी ने परिवादी से 5 हजार रुपये प्राप्त किए थे, जबकि 10 हजार रुपये पहले ही ले चुकी थी। इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसीबी चौकी अलवर प्रथम के डीएसपी सब्बीर खान ने बताया कि एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता के निधन के बाद राजस्व अभिलेखों में नाम संशोधन और स्वयं सहित परिवार के अन्य सदस्यों के नाम इंतकाल (नामांतरण) दर्ज कराने के लिए पटवार हल्का सांथलका, तहसील टपूकड़ा में कार्यरत पटवारी आशा देवी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत के अनुसार पटवारी ने इस कार्य के बदले 30 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। 25 मई 2026 को हुए सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पटवारी और परिवादी के बीच 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
एसीबी के अनुसार सत्यापन के समय पटवारी ने परिवादी से 5 हजार रुपये प्राप्त किए थे, जबकि 10 हजार रुपये पहले ही ले चुकी थी। इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की। गुरुवार को परिवादी को रिश्वत की राशि देकर आरोपी के पास भेजा गया।
पढे़ं: ACB ने पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ 17,500 पेज की चार्जशीट पेश की
जैसे ही परिवादी ने पटवारी को 5 हजार रुपये दिए और उसने राशि स्वीकार की, पहले से निगरानी कर रही एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी के बैग से बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आम लोगों ने एसीबी की कार्रवाई का स्वागत करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। एसीबी ने भी स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी रिश्वत, पटवारी 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की हनुमानगढ़ इकाई ने गुरुवार को टिब्बी तहसील के चाहूवाली पटवार मंडल में पदस्थ एक राजस्व पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी श्रीराम पर परिवादी के पिता के नाम इंतकाल दर्ज करने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ चौकी को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चाहूवाली पटवार मंडल के राजस्व पटवारी श्रीराम परिवादी के पिता के नाम इंतकाल दर्ज करने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच कर उसका सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए।
इसके बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुधा पालावत के नेतृत्व में एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी श्रीराम को 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई है तथा मामले से संबंधित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवादी से इंतकाल की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर अवैध राशि की मांग की गई थी।