सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Workers' Sit-in Protest at Motherson Plant in Bhiwadi: Demands for Wage Hikes and Improved Behaviour

भिवाड़ी में मदरसन प्लांट पर मजदूरों का उबाल: वेतन बढ़ाने और व्यवहार सुधार की मांग; सुरक्षा के बीच धरना जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhiwadi Workers' Sit-in Protest: भिवाड़ी में मदरसन प्लांट पर मजदूरों ने वेतन वृद्धि और बेहतर व्यवहार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हजारों कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए, जबकि पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्र में बढ़ते श्रमिक असंतोष के बीच समाधान के प्रयास जारी हैं।

Workers' Sit-in Protest at Motherson Plant in Bhiwadi: Demands for Wage Hikes and Improved Behaviour
भिवाड़ी में मदरसन प्लांट पर मजदूरों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिवाड़ी में पथरेडी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदरसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट पर मंगलवार सुबह श्रमिकों का आक्रोश खुलकर सामने आया। सुबह करीब 7 बजे से सैकड़ों मजदूर हड़ताल पर उतर आए और कुछ ही देर में 1000 से 2000 के बीच महिला और पुरुष कर्मचारी कंपनी गेट पर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते पूरा इलाका श्रमिकों की आवाज से गूंज उठा और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Trending Videos

 
 

Workers' Sit-in Protest at Motherson Plant in Bhiwadi: Demands for Wage Hikes and Improved Behaviour
भिवाड़ी में मदरसन प्लांट पर मजदूरों का धरना - फोटो : अमर उजाला

वेतन वृद्धि और कार्य परिस्थितियों को लेकर नाराजगी
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने वेतन में उचित बढ़ोतरी, काम के घंटों में सुधार और कंपनी अधिकारियों के कथित अभद्र व्यवहार पर रोक लगाने की मांग उठाई। मजदूरों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट, अपमानजनक भाषा और नौकरी से निकालने की धमकियों के जरिए दबाव बनाया जाता है। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में मौजूदा वेतन से गुजारा करना मुश्किल हो गया है, लेकिन प्रबंधन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Workers' Sit-in Protest at Motherson Plant in Bhiwadi: Demands for Wage Hikes and Improved Behaviour
भिवाड़ी में मदरसन प्लांट पर मजदूरों का धरना - फोटो : अमर उजाला

हजारों कर्मचारियों में से बड़ी संख्या शामिल
कंपनी में कार्यरत करीब 8000 कर्मचारियों में से बड़ी संख्या इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रही। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। चोपानकी थाना अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने और श्रमिकों को शांतिपूर्ण ढंग से समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
 

Workers' Sit-in Protest at Motherson Plant in Bhiwadi: Demands for Wage Hikes and Improved Behaviour
मजदूरों के धरने के दौरान कड़ी रही सुरक्षा-व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

तनावपूर्ण माहौल, लेकिन हिंसा की सूचना नहीं
फिलहाल किसी प्रकार की हिंसा या तोड़फोड़ की सूचना सामने नहीं आई है, हालांकि स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है।

पढ़ें- Labour Protest: राजस्थान के भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, पुलिस ने महिलाओं पर बरसाए डंडे
 

Workers' Sit-in Protest at Motherson Plant in Bhiwadi: Demands for Wage Hikes and Improved Behaviour
मजदूरों के धरने के दौरान कड़ी रही सुरक्षा-व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि यह मामला अकेला नहीं है। इससे पहले नोएडा समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसी कंपनी के प्लांट पर श्रमिकों के प्रदर्शन हो चुके हैं, जहां कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई थीं। वहीं सोमवार को भिवाड़ी की सुप्राजित इंजीनियरिंग कंपनी में भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया था, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और लाठीचार्ज व हिरासत की कार्रवाई की गई।
 
औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ता असंतोष
भिवाड़ी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में वेतन, कार्य परिस्थितियों और श्रमिक अधिकारों को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। प्रशासन दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed