सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Bloody clash during well worship in Behror youth shot dead Kotputli

Kotputli-Behror News: बहरोड़ में कुआं पूजन के दौरान खूनी संघर्ष, युवक की गोली मारकर हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror News: जिले के गवाड़ी कलां गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हत्या करने वाले आरोपी ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। 

Bloody clash during well worship in Behror  youth shot dead Kotputli
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के भगवाड़ी कलां गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। गोली लगने से हरियाणा के नारनौल निवासी लोकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Trending Videos


कहासुनी ने ले लिया खूनी संघर्ष का रूप
बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के भगवाड़ी कलां गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सोमवार देर रात करीब एक बजे हुए इस विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरियाणा के नारनौल (मांदी) निवासी लोकेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुआं पूजन के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवाड़ी कलां गांव में कुआं पूजन का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लोकेश यादव को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

'दो-चार को और मारूंगा'
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग के बाद आरोपी ने मौके पर दहशत फैलाते हुए धमकी दी कि 'दो-चार को और मारूंगा' इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही बहरोड़ सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  बानसूर की बेटी ने गणतंत्र दिवस परेड में किया SSB टुकड़ी का नेतृत्व, राष्ट्रपति को दी सलामी

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल  
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed