{"_id":"6a56155221da6c935002c272","slug":"cm-bhajanlal-sharma-pawta-program-heavy-rain-people-covered-head-with-chairs-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM भजनलाल के कार्यक्रम में मौसम का 'अटैक'! तेज बारिश से सिर पर कुर्सियां रखकर बचते दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM भजनलाल के कार्यक्रम में मौसम का 'अटैक'! तेज बारिश से सिर पर कुर्सियां रखकर बचते दिखे लोग
Tue, 14 Jul 2026 04:28 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:28 PM IST
सार
Rajasthan News: कोटपूतली-बहरोड़ के पावटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोगों ने कुर्सियां सिर पर रख लीं। कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना, हालांकि प्रशासन ने स्थिति संभाल ली और बारिश थमने के बाद कार्यक्रम सामान्य रूप से जारी रहा।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल के कार्यक्रम से दौरान हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंगलवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू होने से कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कुर्सियों को सिर पर रखकर अस्थायी छत का सहारा लिया, जबकि कई लोग पंडाल और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए।
तेज बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पंडाल, कुर्सियां और मैदान पूरी तरह भीग गए। अचानक बदले मौसम से कुछ देर के लिए लोगों में हलचल मच गई। हालांकि प्रशासन और आयोजन समिति ने तत्परता दिखाते हुए व्यवस्थाओं को संभाला और बारिश का असर कम होते ही कार्यक्रम को पूर्व निर्धारित क्रम के अनुसार आगे बढ़ाया।
अचानक बदला मौसम, मिनटों में भीग गया पूरा परिसर
मुख्यमंत्री शहरी सेवा शिविर के अवलोकन, पौधारोपण कार्यक्रम तथा जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए पावटा पहुंचे थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में कार्यक्रम स्थल और आसपास का क्षेत्र पानी से तरबतर हो गया।
विज्ञापन
सिर पर कुर्सियां रखकर बारिश से बचते रहे लोग
बारिश के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का उत्साह बना रहा। कई लोग भीगते हुए भी अपनी जगह पर डटे रहे, जबकि अन्य ने उपलब्ध कुर्सियों को सिर पर रखकर स्वयं को बारिश से बचाने का प्रयास किया। यह दृश्य कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
यह भी पढ़ें: Bikaner News: रातोंरात कैसे जमींदोज हुआ गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान? प्रशासन के इंकार के बाद उठे कई सवाल
बारिश थमते ही फिर पटरी पर लौटा कार्यक्रम
प्रशासन और आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए व्यवस्थाएं बनाए रखीं। बारिश कम होने के बाद कार्यक्रम की गतिविधियां सामान्य रूप से आगे बढ़ीं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी की गई थी।