{"_id":"6a4e617cede8eb79500b4d5d","slug":"audi-car-catches-fire-while-moving-in-neem-ka-thana-three-escape-safely-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4480399-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: चलती लक्जरी कार बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, शॉर्ट सर्किट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: चलती लक्जरी कार बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Wed, 08 Jul 2026 10:28 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:28 PM IST
सार
दिल्ली से नीमकाथाना जा रही एक ऑडी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, हालांकि उसमें सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन
नीमकाथाना में दौड़ती ऑडी में भड़की भीषण आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के नीमकाथाना शहर के नयाबास रोड पर बुधवार शाम एक चलती ऑडी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में सवार दिल्ली निवासी तीन लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग की चपेट में आने से तीनों मामूली रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना कोतवाली थाने से करीब 200 मीटर दूर शाम करीब 4:30 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी इरफान अपने दो साथियों के साथ ऑडी कार से दिल्ली से नीमकाथाना के बगोली गांव जा रहे थे। नयाबास रोड पर पहुंचते ही कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, बोनट से तेज लपटें उठने लगीं और आग तेजी से पूरे वाहन में फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार में सवार तीनों लोगों ने तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी। इस दौरान वे मामूली रूप से झुलस गए लेकिन समय रहते बाहर निकलने से उनकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: Dausa News: बेकाबू होकर पेट्रोल पंप में जा घुसी स्लीपर बस, स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, तीन घायल
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ड्राइवर सुमेर सिंह तथा फायरमैन हरदयाल और राजेश ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑडी कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है हालांकि वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
घटना के बाद तीनों घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही सुचारु करवा दिया।