{"_id":"6a479fc4fac6287c5f0fc1f8","slug":"blind-murder-solved-chandwaji-police-arrest-accused-in-rakesh-jat-murder-over-water-bottle-dispute-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4462343-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पानी की बोतल को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, आरोपी धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पानी की बोतल को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, आरोपी धराया
Sat, 04 Jul 2026 06:34 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:34 PM IST
सार
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने चंदवाजी थाना क्षेत्र में हुए मर्डर का खुलासा करते हुए गांव के ही युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पानी की बोतल को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने राकेश जाट की चाकू से हत्या कर शव को 200 मीटर घसीटकर गड्ढे में दबा दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रेमिका संग फरारी भी काटी और सबूत मिटाने की कोशिश की।
विज्ञापन
चंदवाजी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब एक माह पहले चंदवाजी थाना क्षेत्र के हरचंदपुरा (कांकराला) गांव में हुए चर्चित ब्लाइंड मर्डर का जयपुर ग्रामीण पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही 28 वर्षीय चन्द्रशेखर उर्फ शेखर पुत्र गंगाराम कुम्हार को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर राकेश जाट की हत्या कर दी और शव को नदी किनारे गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त चाकू और फावड़ा बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र से सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी
पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा और वृत्ताधिकारी जमवारामगढ़ के सुपरविजन में थाना प्रभारी हीरालाल सैनी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और गहन जांच के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाई।
ऐसे सामने आया हत्या का मामला
पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 की सुबह सूचना मिली कि हरचंदपुरा गांव के पास नदी किनारे मिट्टी में एक युवक का शव दबा हुआ है। सूचना पर पुलिस, एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। जांच में शव की पहचान गांव निवासी राकेश जाट के रूप में हुई, जो 6 जून की शाम पार्क की ओर घूमने निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
मृतक के भाई कालूराम जाट की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या के खुलासे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
250 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 25 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया। टीम ने करीब 250 लोगों से पूछताछ की। तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी मैपिंग, रूट ट्रेसिंग और मुखबिर तंत्र के जरिए लगातार सूचनाएं जुटाई गईं। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी चन्द्रशेखर पर संदेह हुआ और पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पानी की बोतल को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार आरोपी रोजाना शौच के लिए एक विशेष पानी की बोतल का उपयोग करता था, जो पार्क के पास रखी रहती थी। 6 जून को जब आरोपी उस बोतल में पानी भरकर जा रहा था, तभी मृतक राकेश ने उसे लेकर गाली-गलौज कर दी और हल्का धक्का भी दे दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने नदी की ओर जा रहे राकेश को पीछे से पकड़ लिया और चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
शव 200 मीटर तक घसीटकर गड्ढे में दबाया
हत्या के बाद आरोपी अपने घर से फावड़ा लेकर आया। उसने शव को करीब 200 मीटर तक पैरों से पकड़कर घसीटा और पहले से बने एक पुराने गड्ढे में डालकर मिट्टी से दबा दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न लग सके। आरोपी को क्षेत्र की पूरी जानकारी थी, क्योंकि वह नियमित रूप से पार्क में व्यायाम करने जाता था और उसके खेत भी आसपास ही हैं।
यह भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया पर छाया है जोधपुर एअरपोर्ट', ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी, किस बात की हो रही तारीफ? जानिए
प्रेमिका संग फरार होकर पुलिस को किया गुमराह
जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के तीन दिन बाद आरोपी अपनी प्रेमिका को लेकर घर से फरार हो गया। प्रेमिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट आंधी थाने में दर्ज होने के बाद लोगों का ध्यान उसी ओर चला गया और किसी ने उसे हत्या से नहीं जोड़ा। आरोपी इस दौरान पंजाब और हरियाणा में छिपकर रहा।
हाथ के निशान मिटाने के लिए खुद को जलाया
पुलिस के अनुसार हत्या के दौरान हुई हाथापाई में मृतक ने आरोपी के हाथ पर काट लिया था, जिससे उसके हाथ पर चोट के निशान बन गए। इन सबूतों को मिटाने के लिए आरोपी ने जानबूझकर अपने हाथों को तेल से जला लिया, ताकि चोट के निशान छिप जाएं।