सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Bansur News: Body of 21-Year-Old Youth Found Hanging from Tree; Suicide Suspected; Police Launch Investigation

Rajasthan News: बानसूर में पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव, आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़/बानसूर Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Bansur News: बानसूर में 21 वर्षीय सुनील मीणा का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस आत्महत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है। कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, पोस्टमार्टम और पूछताछ जारी है। घटना से परिजन सदमे में हैं।

Bansur News: Body of 21-Year-Old Youth Found Hanging from Tree; Suicide Suspected; Police Launch Investigation
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बानसूर क्षेत्र के नारायणपुर रोड स्थित नाई की बगीची में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Trending Videos


सूचना मिलते ही बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद युवक को तुरंत बानसूर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनील मीणा (21) पुत्र रोहिताश्व मीणा, निवासी बानसूर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें- Rajasthan News: नागौर के डेगाना में खेजड़ी के पेड़ पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि युवक के इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक सामान्य व्यवहार का था और किसी प्रकार की परेशानी की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में शोक और स्तब्धता का माहौल है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई जारी होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed