सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror News: Congress takes to streets in name of protecting MNREGA and Constitution

Rajasthan News: मनरेगा व संविधान की रक्षा के नाम पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, कोटपूतली-बहरोड़ में दिखा जनाक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror News: कोटपूतली-बहरोड़ में मनरेगा व संविधान की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रव्यापी महाविरोध के तहत धरना व पुतला दहन हुआ। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।

Kotputli-Behror News: Congress takes to streets in name of protecting MNREGA and Constitution
कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मनरेगा और संविधान की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी महाविरोध कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह राजनीतिक बना दिया।

Trending Videos


धरने की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर गरीबों से उनका हक छीनने का प्रयास कर रही है। महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से हटाना केवल नाम बदलने की राजनीति नहीं, बल्कि गांधी और संविधान की सोच पर सीधा प्रहार है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए खतरा बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से संसद तक ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल पर मौजूद नेताओं ने एक सुर में कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और किसानों के लिए सिर्फ रोजगार योजना नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी है। इसे कमजोर करना संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करने जैसा है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अरावली संरक्षण को लेकर राज्यभर में प्रदर्शन, उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत, मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव, डॉ. आर.सी. यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी धरने को संबोधित किया।

जिले के सभी ब्लॉकों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने यह संकेत दिया कि मनरेगा और संविधान का मुद्दा आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है। धरने का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी ने किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह आंदोलन जिले में नई सियासी गर्माहट पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed