{"_id":"68de88b8b59ac4df92049ad5","slug":"kotputli-behror-police-arrested-7-accused-in-cyber-fraud-and-double-murder-case-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-3473785-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli News: डबल मर्डर केस में सात और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 हिरासत में, बैंक खातों से साइबर ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli News: डबल मर्डर केस में सात और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 हिरासत में, बैंक खातों से साइबर ठगी का आरोप
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर इलाके में उत्तरप्रदेश के व्यापारी की लाशें दो अलग-अलग कुओं में मिलने के आरोप में सात और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अब तक इस केस में कुल 13 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डबल मर्डर मामले से जुड़े सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मृतक अशोक सिंह के बैंक खातों से रुपए निकालने और ऑनलाइन खरीदारी करने का आरोप है। पुलिस ने उनके पास से 40 एटीएम कार्ड, 12 चेक बुक, 5 पासबुक, 9 एंड्रॉयड मोबाइल और एक थार गाड़ी जब्त की है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि 23 सितंबर को थाना शाहजहांपुर इलाके में उत्तरप्रदेश के व्यापारी अशोक कुमार सिंह और विकास सिंह की लाशें दो अलग-अलग कुओं में मिली थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। अब तक इस केस में कुल 13 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: बेढम ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- गहलोत सरकार में था जंगलराज, हमने अपराधों पर अंकुश लगाया
गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु जांगिड़ (झुंझुनू), चिराग उर्फ सी.पी., मनोज उर्फ मौजा, रोहित यादव, पवन, जितेन उर्फ माफिया (सभी कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र) और शिशुपाल उर्फ शिवा (उत्तरप्रदेश) शामिल हैं। सभी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुरुग्राम और दिल्ली में रहकर लोगों को झांसे में लेकर बैंक खाते खुलवाते और उनके दस्तावेज अपने पास रख लेते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट के तौर पर किया जाता था। मृतक अशोक सिंह के खाते से 20 से 22 सितंबर के बीच करीब 7 लाख रुपए Blinkit, CBDC UPI, POS और अन्य माध्यमों से निकाले गए।
जांच में यह भी पता चला कि जब्त खातों पर पहले से ही 31 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और करीब एक करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन हो चुका है। कार्रवाई में थाना शाहजहांपुर और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।