सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Encroachment cleared for 150-bed ESIC hospital in Neemrana, remaining structures to be removed soon

Rajasthan News: नीमराना में ESIC अस्पताल की राह साफ, 150 बेड अस्पताल के लिए जमीन से अतिक्रमण हटाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:59 PM IST
Encroachment cleared for 150-bed ESIC hospital in Neemrana, remaining structures to be removed soon
नीमराना के औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों और उनके आश्रितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के प्रस्तावित 150 बेड के अस्पताल के लिए चिन्हित भूमि के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लगभग 40 प्रतिशत अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।

तहसीलदार विक्रम सिंह ने मय जाब्ता कार्रवाई करते हुए रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.आई. हसन और नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक की मौजूदगी में रास्ते में आ रहे अवरोधों को हटवाया। इस दौरान प्रशासनिक अमले के साथ रीको के अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे।

तहसीलदार विक्रम सिंह ने बताया कि अस्पताल निर्माण के लिए पहले भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब सख्ती के साथ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शेष 60 प्रतिशत अतिक्रमण पक्के निर्माण के रूप में है, जिसे हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों ने दो दिन का समय मांगा है। सामाजिक सरोकार को देखते हुए प्रशासन ने यह समय देते हुए जल्द से जल्द भूमि को पूरी तरह कब्जामुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें- सीकर में भीषण हादसा: बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में सगे भाइयों की मौत, वाहनों में लगी आग; सड़क पर लंबा जाम

नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र के हजारों श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जल्द ही अतिक्रमण हटाकर अस्पताल निर्माण कार्य को गति दी जाएगी, जिससे श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्रवाई के दौरान रीको जेईएन कृष्ण कुमार, प्रारूप अधिकारी एल.डी. उपाध्याय, पीआरओ विकास कुमावत, अशोक कुमार, मेघसिंह फायर सर्विस, कानूनगो, पटवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में अस्पताल निर्माण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: बरेली में खनन विभाग का बाबू दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

06 Apr 2026

फतेहाबाद: गैस किल्लत और धांधली के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन , भारत गैस एजेंसी का घेराव

06 Apr 2026

हल्द्वानी में तराई पूर्वी वन विभाग कार्यालय पर बागजाला के ग्रामीणों का प्रदर्शन

06 Apr 2026

Bageshwar: कलाकार पहाड़ी लच्छू पर विधायक की टिप्पणी वायरल, लोग कर रहे निंदा

06 Apr 2026

चंडीगढ़ के स्कूलों को बम धमकी: ईमेल में CM और DGP का नाम, पुलिस जांच तेज

विज्ञापन

फरीदाबाद: दो बहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाली शिक्षिका कोर्ट में पेश, भेजा गया जेल

06 Apr 2026

पलवल: खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कुशलीपुर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

06 Apr 2026
विज्ञापन

Bhopal: बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन, पहले दिन नौ दुकानें जमींदोज...347 कब्जों पर 15 दिन में चलेगा बुलडोजर

06 Apr 2026

Kullu: कार सेवा संस्था कर रही सड़क हादसे में घायल पर्यटकों के उपचार से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था

06 Apr 2026

VIDEO: बांसवार में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से बची गेहूं की फसल

06 Apr 2026

मोगा में भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

06 Apr 2026

लुधियाना में तेज कार ने बिजली के चार खंभों को तोड़ा

06 Apr 2026

रेवाड़ी: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

06 Apr 2026

सोनीपत के मुरथल स्थित दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में आठवां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने की शिरकत

06 Apr 2026

Bareilly: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ी; देखें वीडियो

06 Apr 2026

ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन अधिनियम 2026 का किन्नर समाज ने अलीगढ़ में किया विरोध, बोले यह

06 Apr 2026

मुक्तसर में शिअद की पंजाब बचाओ रैली, मान सरकार पर बरसे सुखबीर बादल

06 Apr 2026

Nainital: बसों की कमी का फायदा उठाकर टैक्सी चालकों ने वसूला मनमाना किराया

06 Apr 2026

लुधियाना के डीसी दफ्तर के बाहर किसान ने दिया धरना

06 Apr 2026

हल्द्वानी के एमबी कॉलेज सभागार में जन संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

06 Apr 2026

मोगा में संयुक्त किसान मोर्चा का डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

06 Apr 2026

जगरांव नगर काउंसिल की बैठक में हंगामा, छह करोड़ की ग्रांट पर घमासान

06 Apr 2026

गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर श्री अकाल तख्त साहिब से निकला भव्य नगर कीर्तन

06 Apr 2026

अमृतसर में स्कूलों को बम धमकियों के बाद हाई अलर्ट

06 Apr 2026

फिरोजपुर कोर्ट को उड़ाने की धमकी, चेकिंग में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

बिजली मीटर हुई स्मार्ट, लेकिन व्यवस्थाएं स्मार्ट नहीं

06 Apr 2026

Video: 243 पुराने स्कूल के दरवाजे खुले तो दाखिले के लिए पहुंचने लगीं बेटियां, देखें संवाददाता पंकज तन्हा की रिपोर्ट

06 Apr 2026

Nainital: वाल्मीकि सभा के चुनाव के तहत मतदान शुरू, अध्यक्ष और सचिव पद का सीधा मुकाबला

06 Apr 2026

VIDEO: 53वां महाराजा बिजली पासी राज्यारोहण स्मृति समारोह 2026 का आयोजन

06 Apr 2026

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित टी प्वाइंट पर कार-बाइक की भिड़ंत में एक जख्मी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed